‘महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते अखिलेश’, ब्रजेश पाठक का सपा प्रमुख पर आरोप

‘देश हित में है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल, राहुल-अखिलेश का विरोध गलत’- केशव प्रसाद मौर्य

महिला आरक्षण पर केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर हमला, अखिलेश को घेरा

‘140 करोड़ लोगों से बैर लेने की हिम्मत न मोल ले विपक्ष’- केशव प्रसाद मौर्य

‘मातृशक्ति सब याद रखेगी’- महिला आरक्षण पर केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस को घेरा

'महिला आरक्षण पर सामने आई अखिलेश यादव की दोहरी मानसिकता': डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

‘महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते अखिलेश’, ब्रजेश पाठक का सपा प्रमुख पर आरोप

लखनऊ
 महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर महिला आरक्षण में बाधा डालने का आरोप लगाया। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी सपा और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि दोनों दल महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहते।

विरोध करने वाले दलों को मातृशक्ति याद रखेगी- केशव मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आजादी के बाद से देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में जो प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था, उसमें कांग्रेस और वर्तमान में उसके सहयोगी दलों ने बाधा डालने का काम किया है। समाजवादी पार्टी भी इसमें आगे है।”

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित होने के बाद जब महिलाओं को आरक्षण का लाभ देने का समय आया और इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया, तब जिन दलों ने इसका विरोध किया, देश की मातृशक्ति निश्चित तौर पर उन्हें याद रखेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “प्रसन्नता है कि 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 2011 की जनगणना के आधार पर देश के सभी राज्यों में लोकसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया गया। उत्तर प्रदेश में 80 की जगह अब 120 सांसद होंगे। इसी तरह 403 विधायकों की जगह लगभग 605 विधायक हो जाएंगे। इसी अनुपात में हर राज्य में सीटों की संख्या बढ़ेगी। इसमें 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए होंगी।”

उन्होंने बताया कि इसमें 15 वर्ष की जो समय-सीमा है, उसके बाद महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों को लेकर केंद्रीय कैबिनेट बदलाव कर सकती है।

केशव प्रसाद ने विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा, “मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और डिंपल यादव से कहना चाहता हूं कि इस बिल का विरोध न करें। यह बिल देश के हित में है, लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाला है और संविधान की मूल भावनाओं के अनुरूप है।”

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बिल को कई दलों का सहयोग मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि महिला आरक्षण और परिसीमन का यह बिल पास हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से सदन का माहौल और बेहतर होगा। हम इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि परिसीमन की यह व्यवस्था 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू हो जाएगी। जो लोग इसके विरोध में खड़े हैं, वे भाजपा की राजनीति और प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करें, लेकिन देश के 140 करोड़ लोगों से बैर न मोल लें।

'सपा-कांग्रेस महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते'- ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महिला आरक्षण पर कहा, "उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। पुलिस सेवा में भी बड़ी संख्या में हमारी बेटियां अपनी भागीदारी निभा रही हैं।” उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस महिलाओं को उनका हक और अधिकार नहीं देना चाहते। ये लोग महिलाओं को मिलने जा रहे 33 प्रतिशत आरक्षण में लगातार बाधा डाल रहे हैं।

सपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि वे महिलाओं के साथ खड़े हैं। अपने घोषणा पत्र में भी यही बात कहते हैं, लेकिन संसद में जब महिलाओं के लिए बिल आता है तो वह लगातार इसका विरोध करते हैं। इससे अखिलेश यादव की दोहरी मानसिकता सामने आ चुकी है। हम महिला आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं के साथ खड़े हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव? परिसीमन बिल से बढ़ सकती हैं सीटें

रायपुर  महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार की पहल के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में भी संभावित बदलावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यदि लोकसभा में…

राजस्थान के पर्यटन को मिलेगा नया ठिकाना, बौंली में 10 किलोमीटर तक बनेगी लैपर्ड सफारी

सवाईमाधोपुर वन विभाग की ओर से हाल ही में करीब बीस करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भिजवाया है। हालांकि अभी तक उच्च स्तर से प्रस्ताव को हरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581