स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप

 भारतीय छात्र स्कॉटलैंड जैसे खूबसूरत देश में पढ़ने का सपना पूरा कर सकते हैं। इस देश की राजधानी ग्लास्गो में स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी मौजूद है, जिसने लाखों रुपये की स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। स्टूडेंट्स को हर साल 7000 पाउंड (लगभग 9 लाख रुपये) की स्कॉलरशिप मिलेगी। इसका फायदा सिर्फ वही स्टूडेंट्स उठा सकते हैं, जो यूनिवर्सिटी में अकेडमिक ईयर 2026-27 में फिजिक्स की डिग्री लेने आ रहे हैं।

 PR, नौकरी और कम फीस भारतीय छात्रों के लिए ये देश है बेस्ट!
ये स्कॉलरशिप स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के जरिए दी जा रही है। सबसे अच्छी बात ये है कि स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप पाने के लिए अलग से अप्लाई करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये ऑटोमैटिकली दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप को उन विदेशी छात्रों को दिया जाएगा, जो सितंबर 2026 इनटेक में फुल-टाइम अंडरग्रेजुएट फिजिक्स प्रोग्राम में फर्स्ट या सेकेंड ईयर के स्टूडेंट होंगे

हर साल मिलती रहेगी स्कॉलरशिप
स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप पाने वाले स्टूडेंट को उनकी डिग्री की अवधि के दौरान हर साल ये अवार्ड मिलता रहेगा। इसका मतलब है कि स्कॉलरशिप पूरे बैचलर्स कोर्स के लिए है। हालांकि, छात्र को लगातार एक फुल-टाइम स्टूडेंट का स्टेटस बरकरार रखना होगा। उसे हर साल अच्छे नंबरों से पास भी होना चाहिए। आइए जानते हैं कि स्कॉलरशिप के लिए कौन योग्य है और स्कॉलरशिप किस तरह दी जाएगी।

स्ट्रैथक्लाइड यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप की शर्तें क्या हैं?
    स्टूडेंट यूनिवर्सिटी में सितंबर 2026 में फिजिक्स में बैचलर्स डिग्री की पढ़ाई कर रहा है।
    पढ़ाई से जुड़ा खर्च स्टूडेंट खुद ही उठा रहा है। उसे किसी और संस्था या सरकार से कोई स्कॉलरशिप नहीं मिल रही है।
    स्कॉलरशिप सिर्फ फर्स्ट और सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स को मिलेगी।
    डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स से ट्रांसफर ले चुके स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप नहीं दी जाएगी।
    हर स्टूडेंट को सिर्फ एक ही स्कॉरशिप मिल सकती है।

स्कॉलरशिप किस तरह दी जाएगी?
7000 पाउंड की इस स्कॉलरशिप को हर अकेडमिक ईयर की ट्यूशन फीस में से कम कर दिया जाएगा। इससे विदेशी छात्रों को उनकी पूरी डिग्री के दौरान आर्थिक मदद मिलती रहेगी। स्कॉलरशिप के लिए अलग से अप्लाई नहीं करना है। इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स को ये सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी क्राइटीरिया को पूरा करते हैं और उन्हें 31 जुलाई 2026 की डेडलाइन से पहले यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल चुका हो।

स्कॉलरशिप से जुड़े सभी फैसलों पर 'फैकल्टी ऑफ साइंस' का अंतिम फैसला ही मान्य होगा। किसी भी परिस्थिति में स्कॉलरशिप के फैसलों के खिलाफ अपील पर विचार नहीं किया जाएगा।यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रैथक्लाइड स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में स्थित एक प्रमुख टेक्निकल यूनिवर्सिटी है। साइंस और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए इसे लगातार ब्रिटेन के टॉप संस्थानों में गिना जाता है।

 

Related Posts

WhatsApp Profile में जुड़ा नया फीचर, फेसबुक की तरह लगा सकेंगे Cover Photo

नई दिल्ली WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। खबर है कि वॉट्सऐप अब एक ऐसा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स अपनी…

1 नवंबर को बन रहा रवि पुष्य योग, प्रॉपर्टी और बिजनेस में निवेश के लिए खास संयोग

भोपाल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर रविवार, एक नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का दौरा अहम, नशे के खिलाफ बड़े ऐलान की संभावना

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

संगरूर रैली की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी की भूमिका पर दिल्ली में अहम बैठक

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, भगवंत मान समेत पहली सूची में कई उम्मीदवारों के नाम शामिल

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

‘बगावत के डर से आखिरी दिन तक टिकट रोकती है कांग्रेस’, CM मान का विपक्ष पर तंज

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

पिता ने बदला फैसला, दलजीत का होगा अंतिम संस्कार; बोले- मदद के नाम पर मिला धोखा

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

PGI में फर्जीवाड़े का मामला, मृत मरीजों के नाम पर निकाले करोड़ों रुपये; CBI करेगी कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581