सऊदी प्रो लीग की टाइटल रेस हुई रोमांचक, रियाद डर्बी पर टिकी दुनिया की नजर

नई दिल्ली

क्रिस्टि‍यानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सऊदी प्रो लीग  (Saudi Pro League) में खेलते हुए रोनाल्डो ने अपना 100वां गोल दाग दिया. उनकी टीम अल नसर (Al-Nassr) ने गुरुवार को Al-Shabab को 4-2 से हराकर खिताब की रेस को और रोमांचक बना दिया.

41 साल के रोनाल्डो ने मुकाबले के 75वें मिनट में गोल किया. यह गोल साद‍ियो माने ( Sadio Mané) के शानदार क्रॉस पर आया, जिसे रोनाल्डो ने नजदीकी पोस्ट पर शानदार तरीके से नेट में पहुंचाया. सऊदी प्रो लीग  में यह उनका 100वां गोल रहा, जबकि प्रोफेशनल करियर का कुल 971वां गोल भी इसी मैच में आया.

इस सीजन में रोनाल्डो अब तक 26 लीग गोल कर चुके हैं और लगातार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. हालांकि, दिसंबर 2022 में अल नसर से जुड़ने के बाद से वह अब तक सऊदी अरब में कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाए हैं.

मैच में अल नसर के लिए सबसे बड़ा आकर्षण जाओ फेल‍िक्स  (João Félix) भी रहे. जुलाई में चेल्स‍िया से क्लब से जुड़े फेल‍िक्स ने शानदार हैट्रिक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. उनकी आक्रामक खेल शैली ने अल शादाब के डिफेंस को पूरी तरह दबाव में रखा.

मैच के बाद अल नसर के कोच जॉर्जी जीसस (Jorge Jesus) ने रोनाल्डो की तारीफ करते हुए कहा, रोनाल्डो हमेशा अटैक में खतरनाक रहते हैं और आज हमने फिर वही देखा.

इस जीत के साथ अल नसर ने 32 मैचों में 82 अंक हासिल कर लिए हैं और टीम तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. टीम अब दूसरे स्थान पर मौजूद अल ह‍िलाल से पांच अंक आगे है. हालांकि अल ह‍िलाल के पास अभी तीन मैच बाकी हैं, जो खिताबी मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं.

अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाले र‍ियाद डर्बी पर रहेगी, जहां  अल नसर और अल आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला लीग टाइटल की दिशा तय कर सकता है. कोच ने इस बड़े मैच को लेकर कहा- हम जानते हैं कि यह मुकाबला कितना महत्वपूर्ण है. छोटी-छोटी चीजें मैच का नतीजा तय कर सकती हैं और हमारी पूरी टीम पूरी फोकस के साथ तैयारी कर रही है.

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581