हरियाणा के संदीप कड़वासरा ने बढ़ाया देश का मान, ओलिंपिक में सिल्वर मेडल पर जमाया कब्जा

लोहारू.

अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर लोहारू की पहचान चमकाने वाले गांव झांझड़ा श्योराण के वेटलिफ्टर संदीप कड़वासरा ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित विश्व मास्टर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में संदीप ने 60 किलोग्राम पुरुष भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

इस वर्ग में भारत को 20 साल बाद रजत पदक मिला है। संदीप की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संदीप ने अपनी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि का श्रेय सहयोग और कड़ी मेहनत को देते हुए पदक लोहारू के विधायक राजबीर फरटिया को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि विधायक के सहयोग के कारण ही वह इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर सके। विधायक राजबीर फरटिया ने संदीप को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया लोहारू का गौरव
विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि संदीप क्षेत्र के लिए गौरव हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर लोहारू ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है। हरियाणा मास्टर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट महेश श्योराण ने बताया कि संदीप भारतीय मास्टर वेटलिफ्टिंग टीम में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह अपने निजी कोच गोपाल कृष्ण और भाई डीडी शर्मा के मार्गदर्शन में सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Related Posts

बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

रायपुर बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आज की जीत ही उसे सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी।…

आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार

रायपुर अपने सभी पांच मैच खेलने के बाद संस्कारधानी स्ट्राइकर्स अभी भी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। ओलंपियन शमशेर की इस टीम ने आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

2027 के चुनावी रण के लिए कांग्रेस का मंथन, दिल्ली में खरगे की अध्यक्षता में जुटेंगे सांसद

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581