पंजाब में बदला नियम: FIR डाउनलोड करने पर लगेगा चार्ज, लोगों पर बढ़ा बोझ

चंडीगढ़
पंजाब के लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनसार पंजाब में अब ऑनलाइन पोर्टल से एफआईआर की कॉपी डाउनलोड करने के लिए लोगों को 80 रुपये शुल्क देना होगा। इसके साथ ही डेली डायरी रिपोर्ट यानी DDR की प्रति ऑनलाइन लेने पर 100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। यह व्यवस्था राज्य सरकार की अधिसूचना के बाद लागू की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता को एफआईआर की एक मुफ्त कॉपी संबंधित थाने से मिलती रहेगी, लेकिन ऑनलाइन डाउनलोड अब शुल्क के दायरे में होगा। यानी यदि शिकायतकर्ता भी पोर्टल से कॉपी डाउनलोड करता है, तो उसे तय फीस देनी होगी।

जानकारी के मुताबिक यह नया नियम सोमवार से लागू हुआ है। पुलिस का कहना है कि फैसला सरकारी निर्देशों के अनुसार लिया गया है। वहीं इस कदम के बाद कानूनी जानकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि एफआईआर जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तक आसान और सस्ती पहुंच होनी चाहिए, क्योंकि यह न्याय प्रक्रिया का शुरुआती हिस्सा होता है।

मामले पर उठ रही आलोचना के बीच पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑफलाइन प्रक्रिया के तहत थाने से मिलने वाली कॉपी पहले की तरह उपलब्ध रहेगी, जबकि ऑनलाइन सुविधा अब भुगतान आधारित कर दी गई है।

Related Posts

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल*

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री…

शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, एकलव्य विद्यालय सम्मानित

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला एवं मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग को मिला सम्मान प्रमुख सचिव बामरा ने किया पुरस्कार ग्रहण भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581