SSC-BPSC की तैयारी का सुनहरा मौका, मुंगेर के प्रशिक्षण केंद्र में 60 अभ्यर्थियों का होगा चयन

मुंगेर
आर्थिक तंगी अब सरकारी नौकरी पाने के सपने में बाधा नहीं बनेगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकार की ओर से निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही है। 

पूरबसराय स्थित प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में नए बैच के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए 25 नवंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आधार पर मेधा सूची तैयार कर 60 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 

जुलाई से दिसंबर तक दूसरे बैच का संचालन 
केंद्र के नोडल पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि यहां साल में दो बैच संचालित होते हैं। प्रत्येक बैच छह महीने का होता है। जनवरी से जून तक पहले और जुलाई से दिसंबर तक दूसरे बैच का संचालन किया जाता है। 

प्रशिक्षण के पहले छह महीने में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसके बाद अगले छह महीने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलता है। एक अभ्यर्थी अधिकतम दो बार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।

कोचिंग के साथ हर महीने मिलेगी वृत्तिका
जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी कुमारी रानी ने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है। यहां मुंगेर जिले के अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 1500 रुपये और दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को 3000 रुपये वृत्तिका दी जाती है। पढ़ाई के लिए पुस्तकालय और निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध है।

20 अभ्यर्थियों को मिली सफलता
केंद्र में प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम भी सामने आया है। पिछले वर्ष यहां से तैयारी करने वाले करीब 20 अभ्यर्थियों ने सिपाही, शिक्षक और परिवहन विभाग सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं में सफलता हासिल की। 

बिहार में इस तरह के कुल 10 प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं। इनका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एससी-एसटी अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Related Posts

दिल्ली में प्रदूषण का अदृश्य खतरा बढ़ा, PM1 कणों की निगरानी और सरकारी आंकड़ों पर सवाल

नई दिल्ली घर से निकलते समय आप प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाते हैं, लेकिन हवा में कुछ ऐसे बेहद छोटे कण भी मौजूद हैं, जिनके लिए एन-95 मास्क…

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, जन चौपाल के जरिए जनता से सीधा संवाद करेगी भाजपा

गोरखपुर  भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581