10 हजार करोड़ का AI डेटा सेंटर बनेगा बिहार की पहचान, हर साल खर्च होगी 131 करोड़ यूनिट बिजली

पटना 
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अक्सर चर्चा बड़े मॉडल, चैटबॉट और महंगे चिप की होती है. लेकिन इन सबके पीछे एक ऐसा सिस्टम काम करता है, जिसके बिना AI की रफ्तार थम सकती है. यह सिस्टम है डेटा सेंटर. यहीं हजारों सर्वर रखे जाते हैं, जो AI मॉडल को ट्रेन करने से लेकर यूजर्स के सवालों का जवाब देने तक का काम करते हैं। 

अब इसी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बिहार में बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना है. डेटा सेंटर कंपनी CtrlS ने बिहार सरकार के साथ 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता किया है. कंपनी राज्य में 150 मेगावॉट क्षमता वाला AI-ready डेटा सेंटर बनाने जा रही है. इसका काम 2029-30 तक शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है. प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और इसे 220/400 केवी सबस्टेशन के पास, पटना या उसके आसपास विकसित करने की योजना है। 

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से सीधे तौर पर 400 नौकरियां पैदा हो सकती हैं. इनमें 100 लोग डेटा सेंटर में काम करेंगे, जबकि 300 नौकरियां वहां सेवाएं लेने वाले ग्राहकों से जुड़ी होंगी। 

बिजली कितनी लगेगी?
बिहार में बनने वाला 150 MW का AI डेटा सेंटर अगर पूरी क्षमता पर चला, तो सालभर में करीब 131 करोड़ यूनिट बिजली इस्तेमाल कर सकता है. यह पटना शहर की 2022-23 की सालाना बिजली जरूरत का लगभग 44% है। 

सवाल यह है कि AI के लिए तैयार किए जा रहे इतने बड़े डेटा सेंटर को चलाने के लिए कितनी बिजली चाहिए होगी और इसे ठंडा रखने के लिए पानी का इंतजाम कैसे होगा। 

डेटा सेंटर होता क्या है?
आसान भाषा में समझें तो डेटा सेंटर एक ऐसी इमारत या परिसर होता है, जहां बड़ी संख्या में कंप्यूटर सर्वर रखे जाते हैं. ये सर्वर इंटरनेट पर मौजूद वेबसाइट, ऐप, क्लाउड स्टोरेज और डिजिटल सेवाओं को चलाने में मदद करते हैं. जब आप कोई फोटो क्लाउड पर सेव करते हैं, ऑनलाइन वीडियो देखते हैं या किसी AI चैटबॉट से सवाल पूछते हैं, तो उसके पीछे कहीं न कहीं डेटा सेंटर के सर्वर काम कर रहे होते हैं। 

AI के बढ़ते इस्तेमाल ने इन डेटा सेंटरों की जरूरत और बढ़ा दी है. इसकी वजह है AI मॉडल को ट्रेन करने और चलाने के लिए जरूरी कंप्यूटिंग पावर. सामान्य सर्वर के मुकाबले AI में इस्तेमाल होने वाले GPU और दूसरे हाई-परफॉर्मेंस चिप ज्यादा बिजली खींच सकते हैं. इन चिप पर एक साथ बहुत सारे काम होते हैं और इस दौरान काफी गर्मी भी पैदा होती है। 

यही वजह है कि AI डेटा सेंटर सिर्फ सर्वर रखने वाली इमारत नहीं होता. इसमें बिजली पहुंचाने, उसे लगातार बनाए रखने, सर्वर को ठंडा रखने और इंटरनेट कनेक्टिविटी को बिना रुकावट चलाने के लिए बड़े स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए। 

150 MW का मतलब कितना बड़ा प्रोजेक्ट है?
CtrlS ने बिहार में 150 MW क्षमता वाला डेटा सेंटर बनाने की योजना बताई है. MW यानी मेगावॉट बिजली की क्षमता मापने की इकाई है. एक मेगावॉट में 10 लाख वॉट होते हैं. इस लिहाज से 150 MW का मतलब 15 करोड़ वॉट की क्षमता है। 

इस आंकड़े को समझने का एक तरीका यह है कि अगर कोई 150 MW का लोड पूरे साल लगातार अपनी पूरी क्षमता पर चलता रहे, तो उसकी बिजली की खपत करीब 1.31 अरब यूनिट यानी 1.31 टेरावॉट-घंटे सालाना हो सकती है. हालांकि यह सिर्फ मैथ्स के आधार पर निकला उदाहरण है, प्रोजेक्ट की घोषित सालाना खपत नहीं. वास्तविक खपत इस बात पर निर्भर करेगी कि डेटा सेंटर कितनी क्षमता पर चलता है, उसमें कितने सर्वर लगाए जाते हैं और बिजली का इस्तेमाल किस तरह होता है। 

इतनी बड़ी क्षमता के लिए सिर्फ बिजली का कनेक्शन लेना काफी नहीं होगा. डेटा सेंटर को लगातार बिजली चाहिए. अगर बिजली चली जाए तो सर्वर और उन पर चल रही सेवाओं पर असर पड़ सकता है. इसलिए ऐसे परिसरों में बैकअप पावर, UPS, जनरेटर, ट्रांसफॉर्मर और दूसरे वैकल्पिक इंतजाम भी जरूरी होते हैं। 

CtrlS ने प्रस्तावित साइट को 220/400 केवी सबस्टेशन के पास रखने की बात कही है. इससे पता चलता है कि प्रोजेक्ट के लिए बिजली की उपलब्धता और उसे ग्रिड से जोड़ना शुरुआती योजना का अहम हिस्सा है. हालांकि कंपनी ने अभी इस परियोजना के लिए बिजली की सालाना जरूरत या बिजली आपूर्ति का पूरा मॉडल सार्वजनिक नहीं किया है। 

AI डेटा सेंटर को ठंडा रखने के लिए पानी क्यों चाहिए?
AI सर्वर जितनी तेजी से काम करते हैं, उतनी ही गर्मी भी पैदा करते हैं. अगर इस गर्मी को समय पर बाहर नहीं निकाला जाए तो चिप का तापमान बढ़ सकता है. इससे सर्वर की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है और उपकरणों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी रहता है। 

इसीलिए डेटा सेंटर में कूलिंग सिस्टम लगाया जाता है. ट्रेडिशन सिस्टम में ठंडी हवा सर्वर तक पहुंचाई जाती है और गर्म हवा को बाहर निकालकर टेंप्रेचर कंट्रोल किया जाता है. कुछ बड़े डेटा सेंटर में चिलर और कूलिंग टावर जैसे सिस्टम भी इस्तेमाल होते हैं. इनमें पानी का रोल हो सकती है। 

AI डेटा सेंटर में ज्यादा ताकतवर GPU लगाए जाते हैं. इनकी संख्या और काम का दबाव बढ़ने पर गर्मी भी बढ़ती है. ऐसे में सामान्य एयर कूलिंग के साथ-साथ लिक्विड कूलिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल भी बढ़ रहा है. लिक्विड कूलिंग में सर्वर या चिप के पास से गर्मी हटाने के लिए तरल पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है. हर लिक्विड कूलिंग सिस्टम में पानी का इस्तेमाल हो, यह जरूरी नहीं है. कुछ सिस्टम विशेष कूलेंट का इस्तेमाल करते हैं। 

बिजली और पानी का सवाल बिहार के लिए कितना अहम?
डेटा सेंटर को किसी शहर में लाने का फायदा सिर्फ यह नहीं होता कि वहां एक बड़ी इमारत बन जाती है. इसके लिए बिजली, सड़क, फाइबर नेटवर्क, पानी और प्रशिक्षित कर्मचारियों जैसी सुविधाओं की जरूरत होती है. इन सुविधाओं को विकसित करने से दूसरे उद्योगों को भी फायदा मिल सकता है। 

लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट के साथ संसाधनों पर दबाव का सवाल भी उठता है. 150 MW क्षमता वाले डेटा सेंटर को बिजली देने के लिए ग्रिड की तैयारी, ट्रांसमिशन नेटवर्क और सबस्टेशन की क्षमता अहम होगी. अगर बिजली की मांग का अनुमान सही तरीके से नहीं लगाया गया तो स्थानीय बिजली व्यवस्था पर एक्स्ट्रा लोड पड़ सकता है. इसी तरह कूलिंग के लिए पानी का इस्तेमाल किस सोर्स से होगा, यह भी लोकल स्तर पर महत्वपूर्ण सवाल रहेगा। 

बिहार को क्या फायदा हो सकता है?
CtrlS के मुताबिक, इस परियोजना से 400 नौकरियां पैदा होने का अनुमान है. इसमें डेटा सेंटर के संचालन, तकनीकी रखरखाव और सुरक्षा जैसे काम शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा, डेटा सेंटर में सेवाएं लेने वाली कंपनियों के आने से आईटी और डिजिटल सेवाओं से जुड़े कारोबार को भी अवसर मिल सकता है। 

डेटा सेंटर के लिए तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी और भरोसेमंद डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी होता है. ऐसे में बिहार और आसपास के राज्यों में कारोबार करने वाली कंपनियों को अपने डेटा और डिजिटल सेवाओं के लिए दूसरे बड़े शहरों पर कम निर्भर रहना पड़ सकता है. हालांकि इसका फायदा तभी मिलेगा जब कंपनियां असल में इस सर्विस का इस्तेमाल करें और लोकल स्तर पर डिजिटल कारोबार बढ़े। 

Related Posts

अधिकार के साथ कर्तव्य बोध कराता है संविधान, इसकी गरिमा बनाए रखना हर भारतवासी का दायित्व: मुख्यमंत्री

भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष में नहीं, आम नागरिक में निहित: सीएम योगी लोकभवन में आयोजित संविधान गौरव दिवस समारोह में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा…

भूमि सर्वेक्षण में लापरवाही नहीं चलेगी, मंत्री दिलीप जायसवाल ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

पटना  बिहार में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण (Bihar Special Land Survey) को लेकर सरकार ने सख्त रवैया अपनाते हुए अफसरों को आगाह किया है कि विशेष भूमि सर्वेक्षण की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581