क्रिकेट के बाद रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू, जल्द अपने शो से फैंस को करेंगे एंटरटेन

क्रिकेट और शोबिज का कनेक्शन हमेशा से काफी गहरा रहा है. मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले कई क्रिकेटर्स टीवी शोज में भी धाक जमा चुके हैं. इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है. अब भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा टीवी पर धांसू डेब्यू करने जा रहे हैं. रोहित के अप-कमिंग डेब्यू शो के ऐलान ने फैंस को क्रेजी कर दिया है.

टीवी पर छाने को तैयार रोहित शर्मा
टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायर होने के बाद रोहित शर्मा अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में गदर मचाने को पूरी तरह से तैयार हैं. टीवी पर वो अपना खुद का 'Rohit Sharma Show' लेकर आ रहे हैं  इसे 'द बिगेस्ट एंटरटेनमेंट डेब्यू' बताया जा रहा है.

सोनी टीवी ने रोहित शर्मा के शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस को गुडन्यूज दी है. शो जल्द लॉन्च होने वाला है. हालांकि, अभी इसी तारीख का खुलासा नहीं हुआ है. रोहित शर्मा प्रोमो वीडियो में कैमरा एंगल को हर तरह से चेक करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो कैमरा मैन को अलग-अलग एंगल से शूट करने के इंस्ट्रक्शन्स भी देते दिखे. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- स्टेज रेडी. कैमरा रेडी…जल्दी मिलते हैं.

शो में क्या होगा खास?
हालांकि, चैनल और रोहित शर्मा ने शो से जुड़ी ज्यादा डिटेल अभी शेयर नहीं की है, जिस वजह से फैंस के बीच सस्पेंस बरकरार है. लेकिन वीडियो देखकर लग रहा है कि शो में रोहित एक एंकर या प्रेजेंटर के तौर पर नजर आ सकते हैं. ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल काफी ज्यादा हाई हो चुका है.

रोहित का वायरल 'गार्डन' डायलॉग
सोनी टीवी ने मई में भी शो का एक टीजर जारी किया था, जिसमें फैंस रोहित से उनका पॉपुलर ऑन-फील्ड डायलॉग दोहराने की रिक्वेस्ट करते दिखे थे, जो रोहित ने मैच के दौरान अपने फील्डर्स से कहा था- कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा. हालांकि, फैंस के बार-बार रिक्वेस्ट करने पर रोहित इरिटेट हो जाते हैं. वो कहते हैं- एक डायलॉग इतना वायरल हो गया…पूरा शो आएगा तो क्या होगा?

रोहित शर्मा के टीवी डेब्यू की खबर सामने आते ही फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. शो के प्रोमो वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस रोहित का टीवी की दुनिया में वेलकम कर रहे हैं. रोहित शर्मा के शो का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. वैसे आप कितना एक्साइटेड हैं.

Related Posts

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट की फटकार, सुकेश चंद्रशेखर केस में पेश न होने पर जताई नाराजगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही  को सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के सामने पेश होने था. नोरा को मिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581