अर्नब के बाद दूसरे तूफान का असर, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजनांदगांव.

अर्नब चक्रवाती तूफान के गुजरने के बाद अब फिर से दूसरे तूफान मुरासु का असर अंचल में दिखने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात के चलते आज दिनभर अंचल में बारिश देखने को मिल सकती है। राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-चौकी जिले के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।।

हालांकि कल से फिर मौसम में सुधार की संभावना जताई गई है। इधर तूफान के चलते। अंचल का तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक अलग-अलग जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें आज और कल 4 नवंबर को बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसका असर अंचल में देखने को मिल सकता है।

बताया गया कि इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। जिसके चलते राजनांदगांव और एमएमसी जिले में भी सतर्क रहने की अपील की गई है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। जिसकी वजह से सतर्क रहना जरूरी हो गया है।

फसल सुरक्षित रखने जुटे किसान
अविभाजित राजनांदगांव के तीनों जिलों में इस समय धान की फसल कटाई का दौर जारी है। कई इलाकों में फसल खेतों में खड़ी है। जबकि कटे हुए धान को भी सुरक्षित रखने की चुनौती किसानों के सामने है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब एक बार फिर तेज बारिश की आशंका ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। लगातार नमी और तेज हवा से खड़ी फसल गिरने तथा कटी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। किसानों के लिए अगले दो दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

तापमान में इजाफा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राजनांदगांव जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से दो डिग्री तक अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के पास पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में दिवाली बाद से ही गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड का अहसास बढ़‌ता हुआ नजर आएगा।

Related Posts

जालीदार टोपी पहनकर ‘अली-अली’ करने वाले आज बजरंगबली का नाम ले रहे हैं: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर

‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख के वाराणसी दौरे पर तीखा हमला ’बाबा विश्वनाथ मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते’, मंत्री ओम…

स्पेशल टीईटी-2026 संपन्न, परीक्षा केंद्रों पर AI से रखी गई नजर

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, एआई निगरानी में शुचितापूर्ण संपन्न हुई स्पेशल टीईटी-2026 प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 87.92 प्रतिशत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581