रोहित शर्मा अभी नहीं लेंगे संन्यास, BCCI ने लॉर्ड्स वनडे को आखिरी मैच बताने वाली खबरों का किया खंडन

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास की अटकलों पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्ण विराम लगा दिया है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मैच नहीं होगा। 

'आजतक' से बातचीत में सैकिया ने उन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह से खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि 39 वर्षीय रोहित शर्मा रविवार को सीरीज के निर्णायक मैच के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 

सैकिया ने आज तक से कहा, "मैं पूरे यकीन के साथ कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे. रोहित भारतीय वनडे टीम के रेगुलर सदस्य हैं और जब तक उन्हें टीम में शामिल करने की योजना रहेगी, वे देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. दूसरे शब्दों में कहें तो, लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा। 

2027 वर्ल्ड कप के लिए 'युवा बदलाव' की चर्चाओं के बीच आया बयान
दरअसल, यह अफवाहें तब शुरू हुईं जब मीडिया में यह खबरें आईं कि राष्ट्रीय चयन समिति और हेड कोच गौतम गंभीर 2027 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अब टीम में युवाओं को मौका देकर एक 'ट्रांज़िशन फेज़' शुरू करना चाहते हैं। 

जारी सीरीज के पहले दो मैचों (एजबेस्टन और कार्डिफ) में रोहित के बल्ले से रन न निकलने के कारण उनके स्थान पर सवाल उठाए जा रहे थे. हालांकि, बीसीसीआई सचिव ने संन्यास की खबरों को तो गलत बताया, लेकिन वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में रोहित की भागीदारी को लेकर कोई भी पक्का आश्वासन देने से बचते नजर आए। 

फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज बेहद रोमांचक मोड़ पर है और रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल मुकाबले में रोहित ही टीम इंडिया की ओपनिंग कमान संभालेंगे। 

Related Posts

ट्रॉफी नहीं, रिकॉर्ड से बनी पहचान! विराट कोहली की कप्तानी के वो किस्से, जिन्होंने बदली टीम इंडिया की तस्वीर

नई दिल्ली  अगस्त 2015, श्रीलंका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला। पहला मैच 63 रन से जीती भारतीय टीम दूसरे मैच को 278 रन से गंवा चुकी…

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया, आजम खान ने आलोचकों को दिया जवाब

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान ने अपने देश के क्रिकेट फैंस के सोशल मीडिया व्यवहार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581