टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया, आजम खान ने आलोचकों को दिया जवाब

नई दिल्ली
पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान ने अपने देश के क्रिकेट फैंस के सोशल मीडिया व्यवहार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि कैसे आयरलैंड के खिलाफ एक मैच के दौरान फैंस ने उन्हें इंटरनेट पर बेहद घिनौनी और दर्दनाक गालियां दीं। आजम का मानना है कि पाकिस्तान में कई खिलाड़ियों का फैनबेस काफी अनपढ़ और टॉक्सिक मानसिकता से भरा पड़ा है।

बाबर आजम का टॉक्सिक फैन बेस
आजम ने आयरलैंड के खिलाफ हुए एक मुकाबले का किस्सा सुनाया जहां वे पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उस घटना का जिक्र करते हुए आजम ने कहा, 'मैं आयरलैंड में बाबर के साथ बल्लेबाजी कर रहा था, वे शायद 75 रन बनाकर खेल रहे थे और हमें जीत के लिए 40 रन चाहिए थे। उसी दौरान किसी ने मेरी इंस्टाग्राम फोटो पर कमेंट किया कि अगर तुमने बाबर का शतक रोका, तो तुम्हारी मां मर जाएगी और तुम्हारे पिता को कैंसर हो जाएगा।' इस तरह की बातें लिखी गईं।'

आजम खान ने किया खुलासा
सोशल मीडिया की इस नफरत पर अपनी भड़ास निकालते हुए आजम ने आगे कहा, 'हमारे क्रिकेटरों के पास अनपढ़ फैनबेस है। बाबर या उनके खेल में कोई खराबी नहीं है, लेकिन उनका फैनबेस बहुत ज्यादा टॉक्सिक है। जब आप ऐसी चीजें देखते हैं, तो कोई ऐसी बातें कह भी कैसे सकता है?'

हार का ठीकरा मेरे सिर फोड़ा गया
इसके अलावा आजम ने 2024 के टी20 विश्व कप में भारत से मिली हार के बाद अपनी फिटनेस को लेकर हुई आलोचनाओं पर भी चुप्पी तोड़ी। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस पर दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा, '2024 वर्ल्ड कप में हर चीज का ठीकरा मेरे सिर पर फोड़ दिया गया। भाई, मैंने सिर्फ एक मैच खेला और महज एक गेंद का सामना किया। आप पूरे वर्ल्ड कप की नाकामी के लिए मुझे जिम्मेदार कैसे ठहरा सकते हैं?'

 

Related Posts

18 साल के मोहित उल्वा को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, अब इंदौर में खेलेंगे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

नई  दिल्ली  अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका जड़कर टीम इंड‍िया को यादगार जीत दिलाने वाले मोहित उल्वा को शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला…

डेब्यू मैच में यश ठाकुर का धमाल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती वनडे सीरीज

 भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 22 रन से शानदार जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की वनडे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581