कांवड़ यात्रा से पहले रोडवेज की तैयारी, चलेंगी 100 अतिरिक्त बसें

लखनऊ
अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गाड़ी दौड़ाना महंगा हो गया है। इब्राहिमपुर स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों को अब पहले से ज्यादा टोल देने होगा। दरअसल संसाधन विस्तार और कंपनी के नए अनुबंध के आधार पर NHAI ने टोल दरों में वृद्धि की है। छह टोल वाले परिक्षेत्र में इब्राहिमपुर टोल की दर में बदलाव किया गया है। हालांकि कारों के आने-जाने के टोल शुल्क में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जबकि, अन्य सभी प्रकार के वाहनों को अब इस टोल से कुछ अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है।

परियोजना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि शुल्क संशोधन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी किया गया है। जिसके मुताबिक क्रमश: पांच, दस और पंद्रह रुपये की वृद्धि प्रभावी की गई है। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले नॉन कमर्शियल गाड़ियों के लिए 2026-27 में 360 रुपये का मासिक पास उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा 3075 रुपये का सालान पास भी जारी रहेगा।

वाहन                 एक बार    वापसी
कारें                        80    120
लाइट वाहन           130    195
बस ट्रक                  275    410
छह चक्का              430    695
बड़े वाहन                520    785

1 अप्रैल 2026 की दरें
वाहन              एक बार    वापसी
कारें                     80    120
लाइट वाहन        125    190
बस ट्रक                265    400
छह चक्का              415    625
बड़े वाहन                505    760

रोडवेज चलाएगा 100 अतिरिक्त बसें
उधर, मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा से पहले रोडवेज में यात्रियों की सुविधाओं के लिए तैयारी कर ली गई है। मुरादाबाद परिक्षेत्र में 100 से अधिक रोडवेज बसें कांवड़ के रूटों पर अतिरिक्त दौड़ाई जाएंगी। हर 30 मिनट में मुरादाबाद से हरिद्वार के लिए बस मिलेगी।

सावन के महीने में शिव भक्त कांवड़िये जल व कांवड़ लेने के लिए मुरादाबाद से हरिद्वार और गढ़ मुक्तेश्वर को जाते हैं। इसीलिए हरिद्वार और दिल्ली रोड पर काफी भीड़ रहती है। सावन में प्रत्येक सोमवार शुक्रवार से रूट का डायवर्जन भी लागू कर दिया जाएगा। इसमें यात्रियों के सामने समय से अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत न हो, इसके लिए मुरादाबाद परिक्षेत्र में रोडवेज 100 अतिरिक्त बसें चलाएगा।

मुरादाबाद और पीतलनगर डिपो से हर 30 मिनट पर यात्रियों को हरिद्वार रूट पर रोडवेज बस मिलेगी। रोडवेज ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक अंबरीन अख्तर ने बताया कि अभी परिक्षेत्र की बसें गोवर्धन मेले में गई हैं। जहां से बसें 30 जुलाई तक लौट आएंगी। इसके बाद इन बसों को कांवड़ मार्गों पर लगाया जाएगा।

Related Posts

गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक छटा से सजा समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

रायपुर, लोकभवन में राज्यपाल  रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते…

योगी सरकार की पहल से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, अब बेड की उपलब्धता के आधार पर होगा अस्पतालों में रेफरल

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल होने जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581