उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में दिखा विकास का रोडमैप, उद्योगों को मिलेगा नया विस्तार

लखनऊ
प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देने के लिए शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित होटल रेनेसां में एसोचैम-इंडिया द्वारा इन्वेस्ट यूपी के सहयोग से 'उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव: विजन, नीति और क्रियान्वयन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का मजबूत बुनियादी ढांचा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था औद्योगिक विकास की अनिवार्य नींव बन चुकी है।

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक विकास
उन्होंने प्रदेश के विस्तृत एक्सप्रेसवे नेटवर्क, निर्बाध बिजली आपूर्ति और 80 से अधिक मेडिकल कॉलेजों व पैरामेडिकल संस्थानों के विस्तार का विशेष रूप से जिक्र किया। डिप्टी सीएम ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में अब संगठित अपराध पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था के कारण ही निवेशकों का विश्वास बढ़ा है, जिसका सीधा प्रमाण यह है कि प्रदेश में हस्ताक्षरित होने वाले एमओयू अब तेजी से वास्तविक परियोजनाओं में तब्दील हो रहे हैं। रक्षा एवं ड्रोन विनिर्माण क्षेत्र में यूपी की अग्रणी भूमिका का जिक्र करते हुए उन्होंने गर्व से कहा कि राज्य अब राजस्व अधिशेष की स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों में हर बड़े लक्ष्य को हासिल करने की अद्भुत क्षमता है।

असीम संभावनाओं का प्रदेश
इस मौके पर उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश कृषि और एमएसएमई क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बन चुका है, जहां तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने एमएसएमई क्षेत्र में एआई के एकीकरण और हरित प्रथाओं को अपनाने की जरूरत पर बल दिया। युवा कल्याण विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत ने उत्तर प्रदेश को असीम संभावनाओं का प्रदेश बताते हुए कहा कि सरकार उद्योगों को आगे बढ़ाने में एक सक्षम सहयोगी की भूमिका निभा रही है। इस दौरान अशोक लेलैंड के वाइस प्रेसिडेंट शक्ति सिंह और रैडिको खेतान के अमर सिंह ने भी राज्य सरकार की नीतियों और मजबूत कानून व्यवस्था की सराहना की।

Related Posts

सूर्य घर योजना से बिजली बिल शून्य, घर की जरूरत से अधिक बिजली का हो रहा उत्पादन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की ओर से दीपावली पर मिला आत्मीय संदेश छत्तीसगढ़ के कवर्धा निवासी किसान ओंकार साहू के परिवार के लिए खास बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर…

महतारी वंदन की राशि से सुनीता के बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख

रायपुर छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह आम महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक और सुंदर मिसाल सामने आई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581