ऋषभ पंत का बड़ा कारनामा, 4918 गेंदों में जड़े 100 टेस्ट सिक्स; गिलक्रिस्ट-स्टोक्स को पीछे छोड़ा

गॉल
गॉल टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से श्रीलंका के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. भारतीय टीम मैच में तेजी से रन बनाकर श्रीलंका को बड़ा लक्ष्य देने के इरादे से उतरी थी और पंत ने क्रीज पर आते ही अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए। 

शुरुआत में पिच पर ऋषभ पंत ने समय लिया और गेंदबाजों को संभलकर खेलने का काम किया. लेकिन पिच पर जमने के बाद उन्होंने अपना गियर चेंज करते हुए मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। 

इसके साथ ही पंत ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पंत टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेजी से 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यह बड़ी उपलब्धि अपने टेस्ट डेब्यू के ठीक आठ साल बाद हासिल की। 

पंत ने पूरा किया छक्कों का शतक
अपनी दूसरी पारी के दौरान पंत बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आए. उन्होंने तेज़ गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़ा. इसके बाद उन्होंने कुमारा की ही गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से एक ट्रेडमार्क हुक शॉट खेलकर छक्कों का शतक पूरा किया. इसी छक्के के साथ पंत ने मात्र 53 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। 

छक्का जड़ते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऋषभ पंत ने अपने करियर की 89वीं टेस्ट पारी में 100 छक्के पूरे कर यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया. इससे पहले यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बल्लेबाजों को अधिक समय लगा था. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले मैच की पहली पारी में भी पंत ने 39 रनों की अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाया था। 

चौथे दिन के खेल की शुरुआत में ही भारत को बड़ा झटका लगा. यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हुई. केएल राहुल प्रभात जयसूर्या की गेंद पर 35 रन बनाकर कैच आउट हो गए। 

कप्तान गिल का नहीं चला बल्ला
कप्तान शुभमन गिल भी दूसरी पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. वह 8 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. कप्तान शुभमन गिल के बाद देवदत्त पडिक्कल 44 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. केशरा नुवांथा की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए. असिथा फर्नांडो ने ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच आउट कराया. जुरेल महज सात रन बनाने में सफल रहे। 

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
ऋषभ पंत ने अपने ही अंदाज में बल्लबाजी की. ऋषभ पंत ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से श्रीलंका के गेंदबाजों को मुश्किल में डालने का काम किया. महज 53 गेंदों में अर्धशतक जड़ने के साथ ही पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज यानी 89वीं पारी में सौ छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने आते ही अपनी छाप छोड़ी. पहली पारी के 462 रनों के जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सिराज ने मैच की दूसरी ही गेंद पर निशान फर्नांडो को पवेलियन भेजकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया। 

इसके बाद स्पिनर मानव सुथार और रवींद्र जडेजा का जादू चला. सुथार ने अपनी फिरकी के जाल में चांदीमल और उदरा जैसे बल्लेबाजों को फंसाया, वहीं कुलदीप यादव और जडेजा ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए मध्यक्रम की कमर तोड़ दी. महज 90 रन के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम ड्रेसिंग रूम में बैठ चुकी थी। 

सोनल-डिकवेला ने श्रीलंका की कराई वापसी
मुश्किल में फंसी मेहमान टीम को सोनल दिनुषा और निरोशन डिकवेला का सहारा मिला. दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 146 रनों की मजबूत साझेदारी की और दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों को विकेट से दूर रखा. डिकवेला ने 80 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि सोनल दिनुषा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शानदार शतक जड़कर टीम को फॉलोऑन के खतरे से बाहर निकाला। 

तमाम कोशिशों के बावजूद प्रसिद्ध कृष्णा और जडेजा ने इस जोड़ी को तोड़ा और पूरी श्रीलंकाई पारी को 284 रनों पर समेट दिया. भारत की तरफ से मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, जबकि जडेजा के खाते में 3 सफलताएं आईं। 

Related Posts

Pakistan Cricket: खिताबी जीत के बाद पाकिस्तान को झटका, एक ओवर धीमा फेंकने पर लगा फाइन

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने…

F1 इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बने किमी एंटोनेली, 19 में से 9 रेस जीतकर जीता खिताब

F1 World Championship: फॉर्मूला-1 या कहें एफ-1, यह दुनिया के सबसे रोमांचक खेल माना जाता है। 2026 सीजन में 23 रेस होनी है। अभी तक 19 रेस ही हुई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581