देवास की घटना पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा का बड़ा बयान, आरोपियों को नहीं मिलेगी राहत

देवास की घटना के दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

अपराधी किसी भी राजनीतिक दल या वर्ग से जुड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा
कर्तव्य निर्वहन के दौरान दिवंगत पुलिस जवान के परिवार को मिलेगा हरसंभव सहयोग

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने देवास जिले में अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान पुलिस जवान की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है और राज्य सरकार इसे पूरी गंभीरता से ले रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि अवैध शराब की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी (टीआई) और पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए ट्रक को पकड़ा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस जवान की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि टीआई ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजन को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से दिवंगत जवान के परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार और इस घटना में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। अपराधी किसी भी राजनीतिक दल अथवा वर्ग से संबंधित क्यों न हो, कानून के अनुसार उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण में लागू होने वाले विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कठोरतम दंड सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Posts

सूर्य घर योजना से बिजली बिल शून्य, घर की जरूरत से अधिक बिजली का हो रहा उत्पादन

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की ओर से दीपावली पर मिला आत्मीय संदेश छत्तीसगढ़ के कवर्धा निवासी किसान ओंकार साहू के परिवार के लिए खास बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर…

महतारी वंदन की राशि से सुनीता के बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख

रायपुर छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह आम महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक और सुंदर मिसाल सामने आई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581