तेज गर्मी के बीच राहत की खबर, हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना; तापमान में आएगी गिरावट

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

प्रदेश में शनिवार के दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। वहीं वर्षा के मुख्य आंकड़ों में हसौद, भटगांव और देवभोग में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

सिनोप्टिक सिस्टम
गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिणी तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणीका फैली हुई है।

आज कैसा रहेगा मौसम
रविवार के दिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं आने वाले दो दिनों के बाद भी प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में 29 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है।

Related Posts

सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, सरकारी योजना के तहत बीज पर भारी अनुदान

समस्तीपुर  जिले के सभी 18 प्रखंडों में सब्जियों की खेती होती है। मिट्टी और जलवायु अनुकूल होने के बावजूद सब्जी की खेती का दायरा अपेक्षित गति से नहीं बढ़ा है।…

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

जालंधर. भारत में साल 2030 में होने वाले पुरुष और महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581