गाने और कमेंट्स को लेकर RCB-CSK भिड़ंत मैदान से बाहर पहुंची

 चेन्नई

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके बीच हुए मैच में एक व‍िवाद हुआ, जो अब BCCI तक पहुंच गया है.

5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान एक गाने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. CSK का कहना है कि उनकी पारी शुरू होने से पहले 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी, चटनी' गाना बजाया गया, जो खिलाड़ियों और टीम का मजाक उड़ाने जैसा था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, IPL के एक टॉप लेवल के अधिकारी ने पुष्टि की है कि CSK की शिकायत मिली है और गवर्निंग काउंसिल इस पूरे मामले की जांच करेगी. अधिकारी ने साफ कहा कि शिकायत पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है.

CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि आमतौर पर स्टेडियम में DJ घरेलू टीम को सपोर्ट करने के लिए होते हैं, लेकिन इस मैच में माहौल अलग था. उनके मुताबिक, कुछ टिप्पणियां खिलाड़ियों के खिलाफ की गईं, जो खेल भावना के खिलाफ हैं.

जानें क्यों 'डोसा-इडली' गाने पर हुआ विवाद?
इस गाने का विवाद नया नहीं है. 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी' गाना म्यूज़िशियन गाना अप्पू से जुड़ा है और RCB-CSK मैचों के दौरान यह अक्सर चर्चा में रहता है.

पिछले साल RCB ने चेन्नई में मैच से पहले विकेटकीपर जितेश शर्मा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो यह गाना गा रहे थे. इसके बाद CSK फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया.

जब चेपॉक में मैच हुआ और जितेश शर्मा आउट हुए, तब CSK के DJ ने यही गाना बजाया. उस घटना के बाद CSK मैनेजमेंट ने दखल दिया और अपने DJ को साफ निर्देश दिए कि विरोधी टीम या खिलाड़ियों के खिलाफ कोई भी टिप्पणी नहीं की जाएगी.

  DJ की टिप्पणियों पर CSK को क्यों हुई आपत्ति?
CSK ने सिर्फ गाने पर ही नहीं, बल्कि मैच के दौरान पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर DJ की ओर से की गई टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई है. फ्रेंचाइजी का कहना है कि DJ का काम मैच में सकारात्मक माहौल बनाना होता है, बड़े शॉट्स और विकेट पर दर्शकों को उत्साहित करना होता. लेकिन खिलाड़ियों को नीचा दिखाना या उनका मजाक उड़ाना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.

ध्यान रहे पिछले कुछ सालों में चेन्नई और बेंगलुरु की भिड़ंत को 'सदर्न डर्बी' कहा जाने लगा है. इस राइवलरी में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है. रिकॉर्ड की बात करें तो 2024 से अब तक RCB ने CSK के खिलाफ लगातार चार मैच जीते हैं, जिसमें हालिया मुकाबला भी शामिल है. ऐसे में मैदान के बाहर भी दोनों टीमों के बीच तनातनी साफ नजर आ रही है.अब सबकी नजर BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल के फैसले पर है कि इस विवाद में आगे क्या कार्रवाई होती है.

Related Posts

भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19…

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, नए हेड कोच के बाद रोहित को कप्तानी सौंपने की तैयारी

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी कप्तानी में बड़ा फेरबदल करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581