CG में दो दिन बरसेंगे बदरा, सुकमा-बीजापुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार; रायपुर में बादल

रायपुर.

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. गुरुवार को रायपुर में करीब 3 बजे के बाद अचानक तेज हवा के साथ तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

मौसमी सब-डिविजनल वर्षा सामान्य रही और इसमें 6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के वितरण और तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
रायपुर में 11 सितंबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. 

इन इलाकों में हुई बारिश 
प्रदेश में गुरुवार को पखांजूर में 5 सेमी, सोनहत और मालखरौदा में 4-4 सेमी, बिहारपुर और सूरजपुर में 3-3 सेमी बारिश हुई. रघुनाथनगर, चांदो, बास्तानार, प्रेमनगर, बलरामपुर, बकावंड और दौरा कोचली में 2-2 सेमी वर्षा दर्ज की गई. रायपुर में भी 1 सेमी बारिश हुई.

कई जिलों मे अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज सुबह कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरीऔर गरियाबंद में आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा की संभावना जताई है.

Related Posts

यूपी में बन रहे ब्रह्मोस और एके-203, नया भारत सेना को देता है सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वीरता पुरस्कारों की राशि होगी दोगुनी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सेना के शौर्य को किया नमन, वीर नारियों और जवानों को…

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के भविष्य की शिल्पकार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम : मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581