पंजाब CM मान को मिली बम धमकी, खुफिया एजेंसी अलर्ट; सुरक्षा बढ़ाई गई

बठिंडा.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम का इस्तेमाल किया गया है।

ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने की धमकी देते हुए दावा किया गया है कि पांच सितंबर को बठिंडा में उन्हें निशाना बनाया जाएगा। धमकी भरे ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह से करते हुए उन पर सिख युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही ईमेल में आज अदालत परिसर सहित अन्य स्थानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े कुछ लोगों के नामों का भी उल्लेख किया गया है।

ईमेल में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में मानव बम के रूप में शामिल रहे दिलावर सिंह का भी जिक्र किया गया है। इसमें लोगों से अपने बच्चों को दिलावर सिंह के बारे में बताने की बात कही गई है। गौरतलब है कि दिलावर सिंह का पैतृक गांव जै सिंह वाला बठिंडा जिले में स्थित है। कुछ सिख संगठनों की ओर से 31 अगस्त को उसका शहीदी दिवस भी मनाया जाता है। धमकी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ईमेल की सत्यता, इसके स्रोत और धमकी देने वालों की पहचान का पता लगाने के लिए साइबर और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी हैं। पुलिस की ओर से संभावित संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

Related Posts

सुपौल में मखाना खेती और जल संरक्षण की नई पहल, वैज्ञानिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की कमाई

सुपौल  जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा जल संसाधनों एवं आर्द्रभूमि के संरक्षण की दिशा में नई पहल की शुरुआत…

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

चंडीगढ़. पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन के बाद भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में है। हालांकि, किसानों के बीच पुराना भरोसा बहाल करना एक बड़ी चुनौती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

आज शाम 7 बजते ही चंडीगढ़ की बत्तियां होंगी गुल, मॉक ड्रिल को लेकर प्रशासन अलर्ट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581