बिहार में किसानों को एक जगह मिलेगी योजनाओं और बैंकिंग की जानकारी, जनसमर्थ पोर्टल से जुड़ेगा सहयोग कार्यक्रम

 पटना
 बिहार में किसानों की संस्थागत ऋण तक पहुंच को सुगम बनाने और कृषि क्षेत्र को वित्तीय रूप से और सशक्त करने की दिशा में जनसमर्थ पोर्टल एवं राज्य सरकार के सहयोग कार्यक्रम को समन्वित रूप से लागू किया जाएगा।

इस पहल का पायलट संचालन एक दिसंबर से खगड़िया एवं भोजपुर में शुरू होगा। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इस पहल के प्रभावी क्रियान्वयन, बैंकों की सक्रिय भागीदारी और अधिकाधिक पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड सहित संस्थागत ऋण सुविधा से जोड़ने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

पायलट प्रोजेक्ट के दौरान दोनों जिलों में सहयोग कार्यक्रम के शिविरों के साथ विशेष कृषि ऋण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

किसानों को एक ही स्थान पर मिले सारी जानकारी
इन शिविरों के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी, ऋण आवेदन एवं बैंकिंग सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास होगा।

पायलट चरण में प्रत्येक भाग लेने वाली बैंक शाखा से कम से कम एक किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की स्वीकृति का लक्ष्य रखा गया है।

इससे बैंक शाखाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ जमीनी स्तर पर इस व्यवस्था की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सकेगा।

किसानों की सुविधा के लिए जनसमर्थ पोर्टल एवं सहयोग कार्यक्रम के बीच समन्वय स्थापित करते हुए कामन एप्लीकेशन फार्म की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है।

इससे किसानों को अलग-अलग प्रक्रियाओं और बार-बार दस्तावेज जमा करने की परेशानी कम होगी। सहयोग शिविरों के माध्यम से किसानों को आवेदन करने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करने में सहायता दी जाएगी।

Related Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में नौकरी का मौका, दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर

 धनबाद  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गठित पीएमयू में संविदा आधारित नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना जारी हुई है। जिला ग्रामीण विकास शाखा, धनबाद…

बिहार को मिलेंगे सात नए हवाई अड्डे, सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

पटना  अगले तीन साल में बिहार में सात नए हवाई अड्डे शुरू करने की तैयारी है। इनमें मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, रक्सौल, वीरपुर और सहरसा के हवाई अड्डे उड़ान योजना के तहत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581