Punjab: BJP दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंककर हमला, संगरूर में आग लगने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

संगरूर 

देशभर में पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर जारी बवाल के बीच पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। यहां राज्य के संगरूर जिले में भाजपा के दफ्तर पर बड़ा हमला हुआ है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां उप्पली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के ज़िला कार्यालय को असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम फेंककर निशाना बनाया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर ने बियर की बोतल को पेट्रोल बम बनाकर बीजेपी दफ्तर की बाहरी दीवार की तरफ फेंक दी। घटना रविवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पेट्रोल बम दफ्तर की दीवार से टकराकर फूट गया, जिससे वहां आग लगने की भी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार सुबह जब कार्यकर्ता दफ्तर खोलने पहुंचे, तब इस घटना का खुलासा हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। संगरूर के एसपी दविंदर अत्री ने बताया कि उन्होंने डीएसपी और संगरूर थाना प्रभारी के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंचकर घटनास्थल की जांच की है। अत्री ने बताया, “मैं, डीएसपी और संगरूर के SHO मौके पर पहुंचे हैं। हम पूरे घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। बीयर की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे पेट्रोल बम में बदला गया था।”

पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी दविंदर अत्री ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

बता दें कि पंजाब में इससे पहले भी भाजपा के दफ्तर पर हमले हुए हैं। बीते जून में बठिंडा में बीजेपी के एक नेता के क्लिनिक पर दो अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंका था। वहीं इस साल की शुरुआत में चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय पर भी एक देसी बम फेंका गया था। कई एजेंसियों ने मिलकर घटना की जांच की थी।बाद में इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस के मुताबिक कि इन आरोपियों के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हुए थे।

Related Posts

सावधान! अनजान APK डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, पुलिस ने जारी की चेतावनी

रायपुर /भोपाल छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर शादी का डिजिटल आमंत्रण मिला। जैसे ही उसने उसमें दी गई APK फाइल को इंस्टॉल किया, उसके बैंक खाते से 98,000…

भोपाल-ग्वालियर के बीच बनेगा नया मार्ग, प्रदेश में 63,296 करोड़ की पांच बड़ी सड़क परियोजनाएं

भोपाल  प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 63,296 करोड़ रुपये की लागत से 1,398 किलोमीटर लंबे पांच ग्रीनफील्ड कारिडोर बनाए जाएंगे। सभी मार्ग चार लेन और एक्सेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581