प्रिटोरियस के शतक से दक्षिण अफ्रीका की जीत, अब वैभव सूर्यवंशी से होने लगी तुलना

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. विंडहोक में शुक्रवार (4 सितंबर) को ट्राई सीरीज के मुकाबले में प्रिटोरियस ने महज 53 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली. उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 11 रनों से हराया.

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 190.57 रहा. यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला शतक था और इसी पारी के साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. प्रिटोरियस फुल मेम्बर टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए. उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का रिकॉर्ड तोड़ा. जजई ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 20 साल और 337 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं प्रिटोरियस ने 20 साल और 161 दिन की उम्र में शतक जड़ा है.

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की इस पारी के बाद उनकी तुलना भारत के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी से भी होने लगी है. दोनों के बीच एक दिलचस्प कनेक्शन यह है कि वे आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हैं. सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव पहले ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं. साथ ही टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय भी हैं.

अंतरराष्ट्रीय शतक के करीब भी वैभव सूर्यवंशी पहुंच चुके हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 49 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली थी. हालांकि वह शतक पूरा नहीं कर सके. अब उनकी नजरें उस उपलब्धि पर होगी. आगामी अफगानिस्तान टी20 सीरीज और एशियन गेम्स वैभव के लिए खुद को साबित करने के दो बड़े मौके हो सकते हैं.

रोमांचक मुकाबले में जीता साउथ अफ्रीका
मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 228 रन बनाए. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने कॉनर एस्टरहुइजन के साथ पहले विकेट के लिए 156 रनों की शानदार साझेदारी की. एस्टरहुइजन ने 88 रनों की तेजतर्रार पारी खेली.

229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने भी मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा. जान फ्राइलिंक ने 72 और लॉरेन स्टीनकैंप ने 61 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी, लेकिन नामीबिया की टीम 20 ओवर में 217 रनों तक ही पहुंच सकी. ट्राई सीरीज का फाइनल रविवार को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा.

Related Posts

हार्दिक पंड्या के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य? कप्तान गिल ने दिया फिटनेस टेस्ट का संकेत

नई दिल्ली  हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हर कोई इस स्टार…

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581