राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, ₹200 के सिक्के पर रहेंगी सबकी नजरें

रायपुर 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व का विषय बताया है. उन्होंने कहा कि बस्तर के मांझी-चालकी समाज के प्रतिनिधियों की पहल और राज्य सरकार के निमंत्रण को राष्ट्रपति जी ने सहर्ष स्वीकार किया है। अपने दौरे के पहले दिन, 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति रायपुर के लोक भवन में दोपहर 12:45 बजे पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगी। 

इसके पश्चात शाम 4 बजे वे बुढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा सम्मान पर्व' एवं 'युवा प्रबोधन' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। दौरे के दूसरे दिन, 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति मुर्मू जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन से अपने कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगी. इसके बाद वे दोपहर 12:45 बजे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 'मुरिया दरबार' और जनसभा में भाग लेंगी। 

मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावितों के संदर्भ में कहा कि राज्य सरकार हिंसा से प्रभावित लोगों को पुनर्वासित करने और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हाल ही में दंतेवाड़ा में आयोजित उपकरण वितरण शिविर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शिरकत की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (भारत बनाम जिम्बाब्वे) पर खुशी जताते हुए कहा कि इसमें महिलाओं को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा, जिससे राज्य की बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। 

 

Related Posts

रेलवे के RAC नियमों में बदलाव की तैयारी, यात्रियों को आधी बर्थ से मिल सकती है राहत

चंडीगढ़. अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आप काम की है। भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में आरएसी टिकट की व्यवस्था बदल सकती…

छठ के बाद यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, फ्लाइट महंगी और ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का संकट

 पटना  छठ महापर्व के बाद बिहार से दूसरे शहरों में लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है. पटना से देश के प्रमुख शहरों के लिए विमान किराया चार गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab News: स्त्री अकाली दल ने मजबूत किया संगठन, 60 से अधिक महिलाओं को सौंपी जिम्मेदारी

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update: बारिश के बीच प्रदूषण की मार, बठिंडा में AQI 328 दर्ज; जानें मौसम का हाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581