मथुरा के फेमस डुबकी वाले आलू, बेड़मी पूरी के साथ बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता

 भारत में आलू की सब्जी हर घर में बनाई जाती है, लेकिन सब्जी का बनाने का तरीका और नाम अलग होते हैं. पूड़ी के साथ आलू की चटपटी सब्जी कमाल लगती है, लेकिन क्या आपने कभी बेड़मी पूड़ी के साथ मथुरा के डुबकी वाले आलू जरूर ट्राई करें. मथुरा की गलियों में मिलने वाली बेड़मी पूरी और मसालेदार आलू की सब्जी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि इन आलू की सब्जी में न तो ज्यादा टमाटर की जरूरत होती है और न ही क्रीम या किसी तरह की ग्रेवी.

मथुरा के डुबकी वाले आलू का नाम सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें आलू मसालेदार ग्रेवी में अच्छी तरह डूबे हुए होते हैं. इस सब्जी की ग्रेवी न ज्यादा गाढ़ी होती है और न ही बहुत पतली. मसालों, हरी प्यूरी और सरसों के तेल से तैयार यह सब्जी स्वाद में बेहद खास होती है. इसे बेड़मी पूरी के साथ परोसा जाता है, लेकिन आप चाहें तो इसे पूड़ी, पराठे या कचौड़ी के साथ भी खा सकते हैं. आइए आपको मथुरा के डुबकी वाले आलू बनाने का सिंपल तरीका बताते हैं.

डुबकी वाले आलू बनाने के लिए सामग्री
    उबले आलू: 3 से 4 (हल्के मैश किए हुए)
    पालक: ½ कप
    हरा धनिया: 1 कप
    अदरक: 2 इंच
    हरी मिर्च: 2 से 3
    बड़ी इलायची: 1
    छोटी इलायची: 1
    लौंग: 1 से 2
    काली मिर्च: 5 से 6
    दालचीनी: 2 इंच
    पानी: थोड़ा सा

तड़के के लिए:
    सरसों का तेल: 2 चम्मच
    जीरा: 1 चम्मच
    सौंफ: 1 चम्मच
    हींग: 1 चुटकी

मसाले व स्वाद के लिए:
    लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
    हल्दी पाउडर: ½ चम्मच
    धनिया पाउडर: 1½ चम्मच
    नमक: स्वादानुसार
    अमचूर पाउडर: 1 से 2 चम्मच
    काला नमक: ¼ चम्मच

ऐसे बनाएं मथुरा के डुबकी वाले आलू

  • सबसे पहले एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह गर्म करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे तो आंच थोड़ी कम कर दें.
  • अब इसमें जीरा डालें. जीरा चटकने लगे तो सौंफ और हींग डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब तैयार की हुई हरी प्यूरी कड़ाही में डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी और धनिया पाउडर को थोड़े पानी में घोलकर कड़ाही में डालें.
  • मसालों को कुछ मिनट तक पकाएं, ताकि उनका कच्चापन दूर हो जाए.
  • अब इसमें 2 से 3 कप पानी डालें और ग्रेवी को उबलने दें. पानी की मात्रा आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • इसके बाद मैश किए हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 12 से 15 मिनट तक पकाएं.
  • इससे आलू मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लेंगे. आखिर में इसमें अमचूर पाउडर और काला नमक डालकर मिलाएं.
  • गरमागरम डुबकी वाले आलू को बेड़मी पूरी के साथ परोसें और मथुरा के मशहूर नाश्ते का स्वाद घर पर ही लें.

Related Posts

BPSC 71वीं मेंस का रिजल्ट जारी, 3392 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए हुए सफल

BPSC Result: बीपीएससी 71वीं मेंस का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर इसी सूची में देखे जा…

दिवाली के बाद घर से तुरंत हटा दें ये 5 चीजें, वरना बढ़ सकती हैं गंदगी और बीमारियों की परेशानी

दिवाली पर घर को सजाने-संवारने के लिए हम खूब खरीदारी करते हैं. कहीं नए दीये आते हैं, तो कहीं रंग-बिरंगी झालर, फूल और सजावटी सामान से घर को सजाया जाता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581