बेसन-सूजी का हलवा बनाएं मिनटों में, मिलेगा देसी स्वाद का मजा

अगर आपको मीठा खाना पसंद है और घर पर कुछ झटपट बनाना चाहते हैं तो इस बार सिर्फ बेसन या सूजी का नहीं, बल्कि बेसन और सूजी का मिक्स हलवा ट्राई करें. देसी घी, इलायची और काजू के स्वाद से तैयार होने वाला यह हलवा खाने में काफी टेस्टी लगता है. इसे आप किसी भी खास मौके, त्योहार या अचानक मीठा खाने की इच्छा होने पर आसानी से बना सकते हैं.

इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं बेसन-सूजी का हलवा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे आसानी से कैसे बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप बेसन
½ कप सूजी
¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
1 छोटा चम्मच काजू पाउडर
1 बड़ा चम्मच कटे हुए काजू
जरूरत अनुसार देसी घी
जरूरत अनुसार पानी

बेसन-सूजी का हलवा बनाते कैसे हैं?

  • बेसन-सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. अब इसमें बेसन और सूजी डालकर कम गैस पर लगातार चलाते हुए सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें.
  • जब मिश्रण का रंग हल्का सुनहरा हो जाए, तब इसमें धीरे-धीरे पानी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठें न पड़ें.
  • अब इसमें चीनी और काजू पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चीनी पूरी तरह घुलने तक हलवे को पकाएं.
  • इसके बाद इलायची पाउडर डालकर 2–3 मिनट तक और पकाएं. जब हलवा गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें.
  • तैयार हलवे को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटे हुए काजू डालकर गरमा-गरम परोसें.

हलवा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • बेसन और सूजी को कम गैस पर अच्छी तरह भूनें, तभी हलवे का स्वाद और खुशबू अच्छी आएगी.
  • पानी धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि हलवा मुलायम बने.
  • चीनी हमेशा पानी डालने के बाद मिलाएं.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से बादाम, पिस्ता या किशमिश भी डाल सकते हैं.

 

Related Posts

7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा! Motorola Signature 27 की कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

 नई दिल्ली Motorola ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी के साथ आता है. इसका नाम Motorola Signature 27 है. कंपनी का दावा…

दिवाली की पूजा में खील-बताशों का खास महत्व, नई फसल से लेकर सुख-समृद्धि तक जुड़ी है मान्यता

 Diwali 2026: दीवाली पर दीयों को रोशनी में और मिठाइयों की रौनक देखते ही बनती है। दीपावली का पर्व मां लक्ष्मी के स्वागत और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व होता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581