छत्तीसगढ़ के कांकेर में राशन दुकानों के नए भवन बनाने की तैयारी, प्रस्ताव तैयार

कांकेर जिले में 111 जर्जर और 26 भवनविहीन उचित मूल्य दुकानों के लिए तैयार किया गया प्रस्ताव

रायपुर, 
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुचारु, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित मूल्य दुकानों के भवनों की स्थिति में सुधार की पहल की जा रही है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहतत संचालित दुकानों की भौतिक स्थिति और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जर्जर भवनों की मरम्मत, नवीन उचित मूल्य दुकान सह गोदाम निर्माण तथा भवनविहीन दुकानों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उत्तर बस्तर कांकेर को प्रेषित किया गया है।

        कांकेर जिले में संचालित कुल 496 उचित मूल्य दुकानों में से 111 दुकानें सह गोदाम के भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, वहीं 26 उचित मूल्य दुकानें स्वयं के भवन के अभाव में अन्य शासकीय भवनों में संचालित हो रही हैं। इसके साथ ही 07 नवीन उचित मूल्य दुकानों के लिए भी आवश्यकतानुसार भवन निर्माण एवं सुविधाओं के विकास की आवश्यकता चिन्हांकित की गई है।

      इस पहल का उद्देश्य उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए सुरक्षित एवं बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध कराना, खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था मजबूत करना तथा राशन वितरण प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाना है। भवनों के सुधार एवं नवीन निर्माण से उचित मूल्य दुकानों के संचालन में सुविधा बढ़ेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के हितग्राहियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Related Posts

CM मोहन यादव और जेपी नड्डा निकालेंगे पदयात्रा, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

भोपाल  भाजपा बुधवार को भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाल रही है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे। टीटी नगर स्थित…

अन्नकूट उत्सव के लिए 9-10 नवंबर तक बंद रहेगी टिकट बुकिंग, जानें पूरी जानकारी

 वाराणसी वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के दरवाजे दिवाली और धनतेरस के पावन अवसर पर भक्तों के लिए लगातार खुले रहेंगे. मंदिर के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581