किशनगंज में शराब तस्करों पर शिकंजे की तैयारी, चेकपोस्ट के साथ बनेगा बैरक

किशनगंज
 बंगाल और नेपाल की सीमा से सटे किशनगंज जिले में शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत कोचाधामन प्रखंड के चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर करीब 85 लाख रुपये की लागत से नया चेकपोस्ट बनाया जाएगा।

चेकपोस्ट की स्वीकृति विभाग से मिलने के बाद निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। नया चेकपोस्ट बनने से इस क्षेत्र में वाहनों की निगरानी और जांच व्यवस्था मजबूत होगी।

जानकारी के अनुसार जिस मार्ग में चेकपोस्ट बनाया जा रहा है उस मार्ग से शराब की बरामदगी होती रही है। फरवरी में कार से 404 लीटर और अप्रैल में 264.28 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। जबकि कम मात्रा में शराब की बरामदगी पुलिस व उत्पाद विभाग निरंतर करती रही है। जिस कारण चरघड़िया में नया चेकपोस्ट बनने से विभाग की निगरानी व्यवस्था का विस्तार होगा।

तीन स्थायी और तीन अस्थायी चेकपोस्ट से फिलहाल हो रही निगरानी
फिलहाल जिले में गलगलिया, फरिंगगोला और रामपुर में तीन स्थायी चेकपोस्ट संचालित हैं। तीनों चेकपोस्ट बंगाल के रास्ते आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाती है। इनके अतिरिक्त देवी चौक, ब्लाक चौक और कैल्टेक्स चौक पर तीन अस्थायी चेकपोस्ट भी चल रहे हैं। इन स्थानों पर वाहनों की जांच कर शराब की अवैध ढुलाई रोकने का प्रयास किया जाता है।

उत्पाद विभाग के अनुसार स्थायी चेकपोस्टों पर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों से आने-जाने वाले वाहनों की गतिविधियों के साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर भी नजर रखी जाती है। जांच के दौरान सीसीटीवी में पूरी जांच की व्यवस्था कैद हो जाती है।

    चरघड़िया एंट्री प्वाइंट पर चौथा चेकपोस्ट बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके निर्माण के लिए भवन निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। यहां चेकपोस्ट और बैरेक भी बनेगा। नया चेकपोस्ट बनने से शराब तस्करी रोकने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी और संबंधित क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी। – दीपक मिश्रा, उत्पाद अधीक्षक

 

Related Posts

‘आपके पिता का बनाया टाइटेनिक जहाज डूबने वाला है’, राजभर ने अखिलेश को चेताया

'चच्चा ने रामपुर वाले चचाजान से जेल में की लंबी डीलिंग', शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा ‘जो सोवत है सो खोवत है’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर…

तलवार और मानसिक गुलामी से नहीं मिट सका भारत, षड्यंत्रों के बीच हमारी लोक कलाओं ने बचाई संस्कृति: मुख्यमंत्री

ओडीओपी की तर्ज पर अब 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन आर्ट' को बढ़ावा देगी यूपी सरकार: मुख्यमंत्री संगीत नाटक अकादमी के 63वें स्थापना दिवस समारोह ‘धरोहर’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तलवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

पंजाब को जापानी कंपनी की बड़ी सौगात, 244 करोड़ के निवेश से पराली संकट का होगा समाधान

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

अमृतपाल सिंह की गैरमौजूदगी से अंतिम संस्कार पर सस्पेंस, परिवार कर रहा इंतजार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581