उज्जैन में आकार ले रहा सांस्कृतिक एकता का प्रतीक पी.एम. एकता मॉल

भोपाल. 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना को साकार करने मध्यप्रदेश का 'पी.एम. एकता मॉल' उज्जैन के हरिफ़ाटक रोड पर तीव्र गति से आकार ले रहा है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किया जा रहा यह मॉल न केवल व्यापारिक केंद्र होगा, बल्कि भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और कलात्मक विविधता का जीवंत प्रतीक भी बनेगा। साथ ही श्री महाकाल महालोक की वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का अदभुत संगम भी होगा।

प्रमुख विशेषताएं और स्थापत्य कला
लागत और क्षेत्रफल: इस भव्य मॉल का निर्माण ₹284 करोड़ की लागत से लगभग 3.2 हैक्टेयर भूमि पर किया जा रहा है, जिसका कुल निर्माण क्षेत्र 5.50 लाख वर्गफुट है।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक झलक: मॉल का डिज़ाइन उज्जैन की पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसमें श्री महाकाल महालोक की वास्तुकला की झलक दिखाई देगी।
भव्य प्रवेश द्वार: मॉल का मुख्य प्रवेश द्वार 60 फीट ऊँचा होगा, जिसे जैसलमेर येलो सैंड स्टोन से बनाया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर पिंक सैंड स्टोन से निर्मित 12 फीट ऊँची और 12 फीट लंबी दो नंदी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
अशोक स्तंभ और विविधता के स्तंभ: मुख्य द्वार पर 28 फीट ऊँचा ब्राँज़ धातु का अशोक स्तंभ स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही देश के प्रत्येक राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले विशिष्ट स्तंभ भी बनाए जाएंगे।

एक ही छत के नीचे पूरा भारत
राज्यों की भागीदारी: देश के प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों की बिक्री के लिए 1050 वर्गफुट की 36 दुकानें बनाई जा रही हैं। मध्यप्रदेश के जिलों का प्रतिनिधित्व: प्रदेश के सभी जिलों के स्थानीय उत्पादों (ODOP) को बढ़ावा देने के लिए 300 वर्गफुट की 55 दुकानें आवंटित की जाएंगी।
कलात्मक साज-सज्जा: मॉल के कन्वेंशन सेंटर की फाल्स सीलिंग में मधुबनी, कलमकारी, पिछवाई और बंगाल पट्टचित्र जैसी प्रसिद्ध पारंपरिक चित्रकला शैलियों का उपयोग किया जाएगा।

आधुनिक सुविधाएं और मनोरंजन
कन्वेंशन सेंटर: मॉल में 1500 सीट क्षमता वाला विशाल हॉल, 53 सुसज्जित कमरे, एक कॉन्फ्रेंस हॉल और 3 मीटिंग हॉल उपलब्ध होंगे।
मनोरंजन और खान-पान: परिसर में 2 मल्टीप्लेक्स (250 क्षमता), 27 फूड जोन शॉप्स, 3 रेस्टोरेंट, 2 गेम जोन और एक मिलेट लोक (1200 वर्ग फीट) विकसित किया जा रहा है।
पार्किंग और सुगमता: आगंतुकों की सुविधा के लिए 400 चार पहिया और 200 दो पहिया वाहनों की बेसमेंट पार्किंग, 12 एस्केलेटर और 13 लिफ्ट की व्यवस्था की गई है।

लक्ष्य और वर्तमान स्थिति
वर्तमान में एकता मॉल का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है और लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। प्राधिकरण द्वारा शेष कार्य को जुलाई 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।

 

Related Posts

MP में बदलेंगी अचल संपत्तियों की सरकारी दरें, 31 मार्च तक नई गाइडलाइन लागू करने की तैयारी

 भोपाल  प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अचल संपत्तियों की कलेक्टर गाइडलाइन में यदि वृद्धि या कमी प्रस्तावित की जाती है, तो इसका ठोस औचित्य बताना होगा। नई गाइडलाइन…

मध्यप्रदेश को मिलेगी नई सौगात, कल लोकार्पित होगी सीप-अंबर परियोजना

भैरूंदा के 76 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा 536.23 करोड़ रुपये की परियोजना से 30,091 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई 41.44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

27 तारीख को अंधेरे में डूबेगा पंजाब, प्रशासन ने शुरू की मॉक ड्रिल की तैयारी

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

मोहाली में अकाली नेता के ठिकाने पर ED की कार्रवाई, छह घंटे तक खंगाले दस्तावेज़

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, परमजीत सिद्धवां और कैप्टन पठानिया कांग्रेस में शामिल हुए

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

फतेहगढ़ साहिब में बस हादसे से मचा हड़कंप, ट्रक से टक्कर के बाद 15 यात्री घायल

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़ में स्कूल एडमिशन का शेड्यूल जारी, 9 दिसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

पंजाब चुनाव से पहले बाजवा का बड़ा बयान, टिकट चयन और बीजेपी-अकाली गठबंधन पर साधा निशाना

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581