चित्रकारों का तीर्थ बन गया म.प्र. का पाटनगढ़: अवनीश सोमकुवर

भोपाल
पाटनगढ़ अब चित्रकारों का तीर्थ बन गया है। पाटनगढ़ पूर्वी मध्यप्रदेश के जनजातीय जिले डिंडोरी के करंजिया विकासखंड का छोटा सा गाँव है। पाटनगढ़ अब वैश्विक नक्शे पर ध्रुव तारे की तरह चमक रहा है। यह अत्यंत प्रतिभावान और अपने जीवनकाल में ही प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचे गोंड चित्रकार जनगढ़ सिंह श्याम का गाँव है। वे जल्दी ही विदा हो गये लेकिन अपने समाज की विरासत गोंड चित्रकला को नया जीवन दे दिया। आज कई प्रतिभावान गोंड चित्रकार पेंटिंग के माध्यम से न सिर्फ अपनी आजीविका चला रहे है बल्कि अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता से गोंड चित्रकला को निरंतर समृद्ध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों, मेहमानों को गोंड पेंटिंग उपहार स्वरूप भेंट कर इसे पूरी दुनिया में पहुंचा दिया।

पाटनगढ़ करीब 300 घरों का गाँव हैं। सभी घर गोंड या उनकी उपजाति प्रधान लोगों के हैं। वे सब गोंड चित्रकला के राजदूत बन गये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गोंड चित्रकारों को भरपूर प्रोत्साहन दे रहे हैं। नई पीढ़ी के गोंड चित्रकार राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग ले रहे हैं। गोंड चित्रकला अब जीआई टैग से सुशोभित है। इसलिए विश्व के कला बाजारों में इनकी मांग बनी रहती है। जनगढ़ सिंह श्याम की प्रतिभा खोज निकालने का श्रेय मशहूर कला मर्मज्ञ और चित्रकार स्व. जे. स्वामीनाथन को जाता है।

आज जब देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है, मध्यप्रदेश की अनूठी गोंड चित्रकारी की चर्चा करना प्रासंगिक हो जाती है। जिस प्रकार गोंड पेंटिंग के प्रति शहरी समुदाय और कला प्रेमियों का आकर्षण बढ़ा है उससे गोंड पेंटिंग की प्रसिद्धि पूरी दुनिया में पहुंच गई है। आत्माराम श्याम पाटनगढ़ के पास के गांव सुनपुरी के युवा गोंड चित्रकार हैं। वे पिछले लगभग सात वर्षों से भोपाल में बतौर चित्रकार सक्रिय हैं। वे गोंड चित्रकला के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार के लिए समर्पित हैं। उनकी चित्रकला में गोंड समुदाय की संस्कृति, परंपराएँ, लोककथाएँ, रीति-रिवाज, वन्यजीवन, प्रकृति और मानव तथा पर्यावरण के आपसी संबंधों का सुंदर चित्रण है।

श्री आत्माराम श्याम चित्रकला के माध्यम से जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक ज्ञान और जीवनशैली को कैनवास पर अभिव्यक्त करते हैं। केवल चित्र बनाना उद्देश्य नहीं है। वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना चाहते है।

ललित कला में पोस्ट ग्रेजुएट आत्माराम श्याम की 12वीं तक की पढ़ाई डिंडोरी में हुई। बचपन से चित्रकला में उनकी विशेष रुचि रही है। उनके बड़े पिताजी नर्मदा प्रसाद टेकाम एक स्थापित चित्रकार हैं जिनसे उन्हें मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बड़ी बहन सुशीला श्याम भी एक स्थापित चित्रकार हैं जिन्होने उन्हें चित्रकला की बारीकियाँ सिखाई। अपनी चित्रकला के विषयों पर विस्तार से चर्चा करने हुए आत्माराम बताते हैं कि " जीवन का वृक्ष एवं प्रकृति, पशु-पक्षी और वन्यजीवन, गोंड समुदाय की संस्कृति एवं परंपराएँ, जनजातीय त्यौहार, रीति-रिवाज और लोककथाएँ, जंगल, नदी, पहाड़ और पर्यावरण, पारंपरिक वाद्ययंत्र एवं लोकजीवन और मानव और प्रकृति का आपसी संबंध उनके प्रिय विषय हैं।

आत्माराम कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियाँ आर्ट फेस्टिवेल में भाग ले चुकें हैं। उन्हें कला साधना के लिए कई पुरस्कार एवं सम्मान मिले हैं, जैसे वर्ष 2022 में गोल्ड अवॉर्ड, वर्ष 2021 अंतर्राष्ट्रीय कला पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सजीव कला प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार मिला। इंदौर में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उनकी गोंड पेंटिंग को विदेशी अतिथियों, विशेषकर अमेरिका से आए प्रतिनिधियों ने सराहना की और कलाकृतियाँ खरीदीं। उनकी एक कलाकृति भारत के महावाणिज्य दूतावास (CGI), ऑस्ट्रेलिया को उनके नाम से भेंट की गई।

कला प्रदर्शन एवं उपलब्धियाँ
मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की भोपाल में विशेष बैठक में उन्हें सजीव चित्रकला प्रदर्शन का अवसर मिला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी कलाकृति की सराहना की। आत्माराम ने विद्यार्थियों और युवाओं को गोंड चित्रकला की शिक्षा एवं प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। वे महाविद्यालय के विद्यार्थियों को गोंड चित्रकला का प्रशिक्षण देते है। कला कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं। वे कहते है कि यह जनजातीय युवाओं को पारंपरिक कला से जोड़ने का काम है। स्थानीय प्रतिभाओं को खोज निकालता और उन्हें प्रोत्साहित करना हमारी जिम्मेदारी है। हर नागरिक को जनजातीय संस्कृति एवं विरासत के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नई पीढ़ी को अपनी कला विरासत और सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करना चाहिए।

डिंडोरी में शिक्षण
युवाओं को चित्रकला की बारीकियां सिखाने आत्माराम श्याम ने हाल ही में डिंडोरी जिले में कला कार्यशालाओं की श्रृंखला आयोजित की। इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बच्चों एवं युवाओं को कला से जोड़ना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा जनजातीय कला और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आत्माराम कहते हैं कि कला शिक्षा केवल बड़े शहरों और संस्थानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसे ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं तक भी पहुँचना चाहिए ताकि वे कला उद्यामिता की ओर आकर्षित हों। कलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए आत्माराम मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते है। वे मानते हैं कि संस्कृति, इतिहास और प्रकृति के प्रति चेतना और संवेदनशीलता बढ़ाने के लिये कला सर्वश्रेष्ठ उपकरण है।

 

Related Posts

MP में बस ऑपरेटरों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, अब चालान नहीं सीधे बस जब्ती और परमिट रद्द करने की तैयारी

भोपाल  यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के बाद परिवहन आयुक्त कार्यालय ने संबंधित बसों के परमिट रद करने की अनुशंसा करने के लिए कहा है। मंगलवार को सभी…

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गूंजेगा जनजातीय गौरव का संदेश, छत्तीसगढ़ में उत्साह के साथ मनेगा गौरव दिवस

रायपुर भारत की स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण तथा उनके गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581