छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा, लखनऊ के 47 पूजा स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण

लखनऊ
 छठ महापर्व से पहले शहर के पूजा स्थलों को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने 47 स्थानों की कार्ययोजना तैयार की है। वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित इस योजना पर कुल 194.01 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें नए घाट और पूजा कुंड बनाने, पुराने घाटों की मरम्मत, पाथवे, इंटरलाकिंग, रेलिंग, बैरिकेडिंग, रैंप, रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण के काम शामिल हैं।

प्रमुख घाटों पर म्यूरल और 3डी पेंटिंग के साथ टेंट, पंडाल, मंच और साउंड सिस्टम की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। मुख्य अभियंता महेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सभी घाटों को समय से पहले ठीक करने को कहा गया है।

लक्ष्मण मेला मैदान में 6.76 लाख रुपये से मरम्मत, व्यू कटर, ग्रीन नेट और कोटा स्टोन की घिसाई होगी। कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड के तीन पार्कों में टाइल्स, गेट, ग्रिल और दीवारों की मरम्मत पर 2.93 लाख रुपये खर्च होंगे।

राजाजीपुरम के बी ब्लाक डबल पुलिया स्थित छठ पूजा पार्क में 7.75 लाख रुपये से पाथवे, चेकर टाइल्स और 3डी पेंटिंग होगी। लाला लाजपत राय वार्ड के दो पार्कों में पिट निर्माण के लिए 4.71 लाख रुपये रखे गए हैं। मालवीय नगर, रेलवे कालोनी ऐशबाग, नेहरू नगर कल्याण मंडप और राजाबाजार में भी मरम्मत और रंगाई-पुताई होगी।

9.61 लाख से लगेंगी रेलिंग और इंटरलाकिंग टाइल्स
गोमती किनारे कदम रसूल वार्ड के साझिया घाट पर 7.64 लाख रुपये से बैरिकेडिंग, रैंप और सिविल कार्य होंगे। अयोध्यादास द्वितीय वार्ड में बैरल नंबर-02 के पास घाट सुधार पर 4.21 लाख रुपये खर्च होंगे। झूलेलाल वाटिका में ग्रिल मरम्मत और अन्य कामों के लिए 9.99 लाख, जबकि वहां तक पहुंच मार्ग के लिए 4.40 लाख रुपये प्रस्तावित हैं। निजामपुर में 7.98 लाख रुपये से नया घाट बनेगा। लोलाई तालाब पर 9.61 लाख रुपये से रेलिंग और इंटरलाकिंग टाइल्स लगेंगी।

सरोजनी नगर प्रथम के सात स्थलों पर 6.99 लाख रुपये से मरम्मत होगी। सरोजनी नगर द्वितीय के बंधुआ तालाब और सिपेट चौराहे के पास क्रमशः 1.90 लाख और 1.98 लाख रुपये खर्च होंगे। बरहा रेलवे कालोनी में 1.98 लाख, चित्रगुप्त नगर के चार स्थलों पर 2.87 लाख, केसरीखेड़ा के पांच स्थलों पर 7.29 लाख और गीतापल्ली के दो स्थलों पर 5.27 लाख रुपये से सुधार होंगे।

हैदरगंज तृतीय के जेबी गार्डन, गोविंद नगर तालाब और नरपत खेड़ा के भुइयन देवी मंदिर तालाब में मरम्मत-पेंटिंग होगी। आलमनगर के गोरिल्ला तालाब तक पहुंच मार्ग भी सुधरेगा।

काला कोठी घाट पर म्यूरल पेंटिंग, टेंट, मेज-कुर्सी और मरम्मत के लिए 9.84 लाख रुपये, कुड़ियाघाट पर म्यूरल पेंटिंग के लिए 9.89 लाख और चतुरिया घाट पर 9.86 लाख रुपये रखे गए हैं। इस्माइलगंज प्रथम के चार पार्कों में घाट निर्माण पर 6.07 लाख और इस्माइलगंज द्वितीय के तीन पार्कों के सुधार पर 7.82 लाख रुपये खर्च होंगे।

शंकरपुरवा प्रथम में घाट मरम्मत, टेंट, पंडाल, मंच और साउंड सिस्टम के लिए 4.53 लाख तथा आरएस एकेडमी के सामने पार्क सुधार के लिए 9.02 लाख रुपये निर्धारित हैं। इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के सेक्टर-14 सहित अन्य स्थलों के जीर्णोद्धार पर 5.52 लाख रुपये खर्च होंगे।

राय इंद्रजीत पार्क में कुंड और पाथवे के लिए 4.77 लाख तथा गायत्रीपुरम सरोवर में कुंड के लिए 4.59 लाख रुपये रखे गए हैं। हिंदनगर के चार स्थलों पर घाट निर्माण के लिए 4.98 लाख, राजीवनगर घोसियाना और चंद्रा विहार में 7.07 लाख रुपये प्रस्तावित हैं।

बोटिंग क्लब के पास 4.96 लाख, रायल सिटी में 1.25 लाख और मानस पार्क में 1.75 लाख रुपये से घाट बनेंगे। शारदानगर-1 में पीडब्ल्यूडी कालोनी के सामने घाट निर्माण पर 67 हजार रुपये खर्च होंगे। योजना का उद्देश्य पूजा स्थलों को व्यवस्थित कर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक इंतजाम करना है।

 

Related Posts

MP में बस ऑपरेटरों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, अब चालान नहीं सीधे बस जब्ती और परमिट रद्द करने की तैयारी

भोपाल  यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के बाद परिवहन आयुक्त कार्यालय ने संबंधित बसों के परमिट रद करने की अनुशंसा करने के लिए कहा है। मंगलवार को सभी…

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गूंजेगा जनजातीय गौरव का संदेश, छत्तीसगढ़ में उत्साह के साथ मनेगा गौरव दिवस

रायपुर भारत की स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण तथा उनके गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581