रक्सौल में पेपरलेस निबंधन शुरू, मोबाइल और ईमेल पर मिलेगी रजिस्ट्री की डिजिटल कॉपी

 रक्सौल (पूर्वी चंपारण)
आगामी 17 अगस्त से रक्सौल अवर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। इसे जमीन के खरीद-बिक्री की प्रक्रिया सरल हो जाएगी।

राज्य सरकार निबंधन कार्यालयों में खरीद बिक्री की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी बनाने के लिए तकनीकी आधारित यह प्रक्रिया शुरु कर रही है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पुरी कर ली गई है।

नई व्यवस्था के तहत निबंधन की प्रक्रिया डिजिटल होगी। जमीन निबंधन के दौरान कागजी कार्रवाई को न्यूनतम करते हुए दस्तावेज तैयार करने से लेकर निबंधन तक की प्रक्रिया आनलाइन होगी। इससे लोगों को दस्तावेज तैयार कराने और अन्य औपचारिकताओं के लिए बार-बार कार्यालय आने की जरूरत कम होगी।

सौ लोगों को मिलेगा डीड राइटर का लाइसेंस
पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के तहत करीब सौ लोगों को डीड राइटर का लाइसेंस दिया जाएगा। ये डीड राइटर कंप्यूटर के माध्यम से डीड तैयार कर उसे ऑनलाइन अपलोड करने का काम करेंगे।

इससे निबंधन की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सहायता मिलेगी। इस व्यवस्था के तहत खरीदार और विक्रेता को निबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी आनलाइन दर्ज करनी होगी।

इसी आधार पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से दस्तावेज का ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। पक्षकारों के हस्ताक्षर भी डिजिटल माध्यम से लिए जाएंगे। इससे दस्तावेज में अनाधिकृत छेड़छाड़ की संभावना कम होगी और निबंधन संबंधी रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा।

मोबाइल और ई-मेल पर मिलेगा दस्तावेज
रजिस्ट्री पूरी होने के बाद खरीदार और विक्रेता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी और वाट्सएप पर दस्तावेज की पीडीएफ का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही कार्यालय की ओर से खरीदार को दस्तावेज की एक हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

निबंधनार्थी ई-निबंधन पोर्टल के माध्यम से जमीन निबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं भर सकेंगे। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार निबंधन के लिए स्लाट भी बुक कर सकेंगे।

हालांकि, आनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ लोगों के लिए दस्तावेज नवीस की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। निबंधन कार्यालय के अनुसार पेपरलेस व्यवस्था लागू होने से समय और कागज दोनों की बचत होगी।

बोले अधिकारी
अवर निबंधक पदाधिकारी आशीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि 17 अगस्त से रक्सौल अवर निबंधन कार्यालय में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

 

Related Posts

गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

रायपुर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए…

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस बीच, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581