जयपुर के पैसिफिक मॉल में फैशन से लेकर एंटरटेनमेंट तक का अनुभव, 450 से ज्यादा स्टोर्स की तैयारी

जयपुर
 जयपुर के मानसरोवर में रविवार को खुले पैसिफिक मॉल में पहले ही दिन लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। वीकेंड पर खरीदारी करने और घूमने निकले लोग परिवार और दोस्तों के साथ मॉल पहुंचे। सुबह से ही यहां लोगों की आवाजाही शुरू हो गई और मॉल के अलग-अलग फ्लोर पर चहल-पहल नजर आई। युवाओं से लेकर बच्चों और परिवारों तक में इस नए मॉल को लेकर उत्साह दिखा। शॉपिंग के साथ खाने-पीने और मनोरंजन के विकल्प मिलने से यह जगह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

फैशन, फूड और एंटरटेनमेंट के लिए एक ही जगह
करीब 11 एकड़ में फैला पैसिफिक मॉल अपने बड़े आकार और ब्रांड्स की रेंज के चलते खास है। यहां खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को कपड़ों, जूतों, एक्सेसरीज और लाइफस्टाइल से जुड़े कई विकल्प मिलेंगे। मॉल में उद्घाटन के समय करीब 195 ब्रांड्स उपलब्ध रहे। इनमें यूनिक्लो, एचएंडएम, मार्क्स एंड स्पेंसर, मैंगो, नाइकी, एडिडास और न्यू बैलेंस जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं। वहीं, माइकल कोर्स, कोच, ह्यूगो बॉस और विक्टोरियाज सीक्रेट जैसे ब्रांड्स भी यहां मौजूद हैं।

इस तरह अलग-अलग पसंद और जरूरतों के हिसाब से लोगों को खरीदारी के कई विकल्प एक ही जगह मिल सकेंगे। मॉल में घूमने आने वाले लोग फैशन से जुड़े नए कलेक्शन देख सकते हैं और अपनी पसंद के ब्रांड्स की खरीदारी कर सकते हैं।

450 से ज्यादा स्टोर्स जोड़ने की योजना
कंपनी के अनुसार, मॉल का कुल निर्मित क्षेत्र करीब 30 लाख वर्गफुट है, जबकि रिटेल स्पेस लगभग 18 लाख वर्गफुट में फैला है। यहां सात रिटेल फ्लोर और दो होटल फ्लोर बनाए गए हैं। फिलहाल करीब 195 ब्रांड्स के साथ इसकी शुरुआत हुई है। आने वाले समय में यहां 450 से ज्यादा स्टोर्स शुरू करने की योजना है। इससे भविष्य में ग्राहकों के लिए खरीदारी के विकल्प और बढ़ सकते हैं।

'द स्पिरिट ऑफ राजस्थान' का मॉडर्न अंदाज
मॉल को 'द स्पिरिट ऑफ राजस्थान' थीम पर तैयार किया गया है। उद्घाटन के मौके पर पैसिफिक ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक बंसल भी मौजूद रहे। पहले दिन की रौनक ने साफ कर दिया कि जयपुर में शॉपिंग और एंटरटेनमेंट के नए ठिकानों को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

Related Posts

गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

रायपुर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही राज्यभर के अन्नदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान अपनी मेहनत की उपज को बेचने के लिए…

धान खरीदी में अन्नदाताओं को न हो कोई असुविधा- सहकारिता मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस बीच, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने धान खरीदी व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

Punjab Politics: ED के दबाव में कांग्रेस में लौटेंगे कैप्टन अमरिंदर? चन्नी ने बताई वापसी असंभव

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, जालंधर में नितिन नवीन का बड़ा बयान

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

Jalandhar to Kashi: BJP की 2558 KM समरसता यात्रा का आगाज आज, जानें क्या है इसका उद्देश्य

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

पंजाब में मौसम का बदलेगा मिजाज, धुंध और प्रदूषण से बढ़ेगी परेशानी, AQI भी बिगड़ा

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

Punjab News: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, गेहूं के साथ अब मिलेगी ‘मेरी रसोई किट’

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

पंजाब कैबिनेट की बढ़ी शैक्षणिक ताकत, हरभजन सिंह ईटीओ ने पूरी की डॉक्टरेट की पढ़ाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581