नौसेना में अफसर बनने के मौके: NDA, CDS और BTech एंट्री की पूरी जानकारी

 भारतीय नौसेना (Indian Navy) में एक ऑफिसर बनना सिर्फ एक सरकारी नौकरी पाना नहीं है, बल्कि यह देश सेवा और एक एडवेंचरस लाइफस्टाइल जीने का शानदार मौका है. समंदर की लहरों के बीच देश की सीमाओं की रक्षा करना और सफेद यूनिफॉर्म पहनना लाखों युवाओं का सपना होता है.

अगर आप भी इंडियन नेवी में अफसर बनने का सोच रहे हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि वहां तक पहुंचने के कई रास्ते हैं. आप 12वीं के बाद से लेकर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद भी नेवी में ऑफिसर रैंक पर एंट्री ले सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप इंडियन नेवी में अफसर कैसे बन सकते हैं.

Indian Navy में अफसर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?
भारतीय नौसेना में अफसर बनने के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है. इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता और उम्र अलग-अलग एंट्री के हिसाब से तय होती है. आमतौर पर 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद अफसर बनने का मौका मिलता है. कई पदों के लिए फिजिक्स और मैथ्स सब्जेक्ट जरूरी होते हैं. साथ ही, उम्मीदवार का मेडिकल फिट होना भी जरूरी है. आंखों की रोशनी, फिटनेस और शारीरिक क्षमता का खास ध्यान रखा जाता है.

12वीं के बाद NDA से बन सकते हैं अफसर
अगर आप 12वीं के बाद ही Indian Navy में अफसर बनना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा रास्ता NDA यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी है. NDA की परीक्षा UPSC कराती है. इसमें चयन होने के बाद उम्मीदवार को ट्रेनिंग दी जाती है और फिर उन्हें Navy में ऑफिसर पोस्ट  मिलता है.

12वीं के बाद BTech कैडेट एंट्री भी है शानदार मौका
Indian Navy में 12वीं के बाद अफसर बनने का एक और रास्ता बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम है. इसमें कैंडिडेट्स का सिलेक्शन JEE Main स्कोर के आधार पर होता है. अगर आपने PCM यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 12वीं की है, तो इस एंट्री के जरिए आवेदन कर सकते हैं. चयन होने के बाद Navy की तरफ से ट्रेनिंग के साथ BTech की पढ़ाई भी कराई जाती है.

ग्रेजुएशन के बाद CDS परीक्षा से बनें अफसर
अगर आप ग्रेजुएशन कर चुके हैं, तो कंबाइंड डिफेंस सर्विस यानी CDS एग्जाम के जरिए भी इंडियन नेवी में अफसर बनने का मौका मिलता है. यह परीक्षा UPSC कंडक्ट करती है. चयन के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जाती है और फिर अधिकारी के रूप में नियुक्ति होती है. CDS के लिए कुछ जरूरी योग्यता, जैसे-

    मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
    कुछ पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी
    लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू पास करना होता है
    यह रास्ता उन छात्रों के लिए बेहतर माना जाता है जो कॉलेज के बाद Navy जॉइन करना चाहते हैं.

NCC स्पेशल एंट्री से भी मिलता है मौका
अगर आपने कॉलेज में NCC किया है, तो आपके लिए भी इंडियन नेवी में अफसर बनने का रास्ता खुला रहता है. NCC स्पेशल एंट्री के जरिए कुछ उम्मीदवारों को बिना लिखित परीक्षा के सीधे SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. हालांकि इसके लिए NCC में अच्छा रिकॉर्ड और जरूरी योग्यता होना जरूरी है.
टेक्निकल और स्पेशल ब्रांच में भी अवसर

इंडियन नेवी में टेक्निकल और प्रोफेशनल ब्रांच में भी अफसर बनने का मौका मिलता है. जैसे-
    इंजीनियरिंग ब्रांच
    एजुकेशन ब्रांच
    लॉ ब्रांच
    मेडिकल ब्रांच
    आईटी और टेक्निकल सेक्टर

How to join Indian Navy: चयन प्रक्रिया कैसी होती है?
भारतीय नौसेना में अफसर बनने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व और फिटनेस भी जरूरी होती है. चयन प्रक्रिया में आमतौर पर ये चरण शामिल होते हैं-

    लिखित परीक्षा (जहां लागू हो)
    SSB इंटरव्यू
    मेडिकल टेस्ट
    मेरिट लिस्ट

 

Related Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

मेडिकल कॉलेजों में खाली रह गईं 2,000 MBBS सीटें, MCC ने जारी किया स्पेशल काउंसलिंग शेड्यूल

नई दिल्ली MCC NEET UG Special Stray Vacancy Round MBBS BDS BSC Nursing 2026: नीट यूजी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद भी देश भर में एमबीबीएस की करीब 2000…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581