OpenAI ने Apple पर किया जवाबी मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी और कर्मचारियों को रोकने का आरोप

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने iPhone मेकर Apple के खिलाफ जवाबी मुकदमा दायर किया है. कंपनी ने Apple पर उसके ट्रेड सीक्रेट (गोपनीय कारोबारी जानकारी) को चोरी करने का आरोप लगाया है. साथ ही हार्डवेयर सप्लायर्स को भी OpenAI के साथ भविष्य में काम करने से रोकने का आरोप लगाया  है. रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में इस केस के बारे में जानकारी दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI ने यह केस 27 नवंबर को उत्तरी कैलिफोर्निया की एक संघीय अदाल ने दायर किया है. यह मामला उस कानूनी लड़ाई के कुछ महीनों बाद सामने आया है, जब Apple ने OpenAI पर आरोप लगाया था कि उसने उसकी टेक्नोलॉजी तक पहुंच हासिल करने के लिए कंपनी के कर्मचारियों को अपने यहां नौकरी दी है.

जवाबी मुकदमे में ओपन AI ने आरोप लगाया है कि ऐपल अपने रिक्रूटमेंट पॉलिसी का इस्तेमाल करके करके कर्मचारियों को राइवल कंपनियों में जाने से रोकने के लिए इस्तेमाल कर रही है.  

OpenAI का आरोप है कि Apple अपने कर्मचारियों को कंपनी में ही बांधे रखना चाहती है. इससे वे कर्मचारी दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर कॉम्प्टिशन वाली टेक्नोलॉजी पर काम न कर सकें.

OpenAI बना रही AI पावर्ड डिवाइस
OpenAI एक AI इनेबल पर्सनल डिवाइस तैयार कर रही है. यह सीधे तौर पर Apple के प्रोडक्ट को टक्कर दे सकेगा, जिसका दावा कई बार मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा चुका है. अदालत में दाखिल अपनी याचिका में कंपनी ने कहा है कि उसके ये डिवाइस Apple को उसके ही बाजार में पीछे छोड़ सकते हैं.

OpenAI ने लगाया आरोप, Apple चोरी कर रहा सीक्रेट्स
OpenAI ने Apple पर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि iPhone मेकर उसके एक पूर्व कर्मचारी को दोबारा नौकरी देकर उसकी सीक्रेट्स जानकारी को हासिल कर चुका है. यह कर्मचारी पहले OpenAI में करीब छह महीने तक काम कर चुका था.

कंपनी ने बताया है कि जब वह कर्मचारी OpenAI में काम कर रहा था तब उसको नए डिवाइस और भविष्य में लॉन्च होने वाले हार्डवेयर प्रोडक्ट्स की प्लानिंग की जरूरी जानकारी उनके पास पहुंच चुकी है.

OpenAI ने अपनी याचिका में कहा है कि घटनाओं के समय को देखते हुए अब ऐसा लगता है कि दस्तावेजों को चोरी करना ही उस कर्मचारी का मकसद था.

Apple ने आरोप को खारिज किया
OpenAI के आरोपों को Apple ने खारिज क दिया है. कंपनी ने कहा है कि उसने दोबारा नौकरी पर रखे गए कर्मचारी का इस्तेमाल OpenAI के सीक्रेट्स को जानने के लिए नहीं किया है. Apple ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि OpenAI के जवाबी आरोप Apple के मुकदमे की असली बातों से ध्यान भटकाने की कोशिश है.

Apple और OpenAI के बीच विवाद क्या है?
दोनों कंपनियों के बीच कानूनी लड़ाई इस साल जुलाई में शुरू हुई थी. उस समय Apple ने OpenAI और अपने दो पूर्व कर्मचारियों Tang Tan और Chang Liu के खिलाफ मुकदमा दायर किया था.

Apple ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने उसके ट्रेड सीक्रेट का गलत इस्तेमाल किया है, जिससे OpenAI को कंज्यूमर हार्डवेयर बाजार में विस्तार करने में मदद मिल सके.

Tang Tan ने 24 साल तक ऐपल में काम किया था. वह iPhone और Apple Watch के प्रोडक्ट डिजाइन से जुड़े वाइस प्रेसिडेंट के पद पर भी रह चुके हैं. साथ ही वह AI डिवाइस स्टार्टअप io Products को लॉन्च करने वाली टीम का भी हिस्सा रह चुके थे. बाद में OpenAI ने साल 2025 में कंपनी को एक्वायर कर लिया था. हालांकि OpenAI और दोनों कर्मचारियों ने Apple के आरोपों को खारिज किया था.

दोनों कंपनियों के बीच यह विवाद ऐसे समय छिड़ा है, जब दुनियाभर में AI रिसर्चर और एक्सपर्ट को अपनी कंपनी में शामिल करने की होड़ मची है.

Related Posts

गुजरात की मशहूर लसनिया बटाटा सब्जी घर पर बनाएं, लहसुन-मसालों से मिलेगा जबरदस्त स्वाद

आलू की सब्जी तो अक्सर ही घरों में बनाई जाती है, मगर गुजरात के काठियावाड़ में लहसुन डालकर आलू की मसालेदार सब्जी का स्वाद एक बार चखने के बाद आप…

सरकारी नौकरी का मौका, NIA में 111 पदों पर भर्ती, 56 साल तक उम्र वालों को अवसर

 नई दिल्ली  राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने कॉन्स्टेबल, असिस्टेंट-सब इंस्पेक्टर और डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल, एएसआई या डाटा एंट्री ऑपरेटर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581