विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ता सेवाओं में निरंतरता के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया

रायपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रदेश में वर्तमान में संचालित विद्युत मेंटेनेंस, उपभोक्ताओं के विद्युत व्यवधान के निराकरण एवं अन्य संबंधित सेवाओं को और अधिक बेहतर, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नई ओपन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की गई है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, कार्यों का बेहतर प्रबंधन तथा विद्युत संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। 

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को छत्तीसगढ़ पावर कंपनी वाहन मालिक कल्याण संघ ने पत्र लिखकर अपनी मांगों और समस्याओं पर चर्चा का अनुरोध किया है। संघ द्वारा ओपन टेंडर के विरोध में 3 नवंबर को विद्युत मेंटेनेंस एवं टीएमसी/एफओसी सेवाएं बंद रखने तथा 7 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की दी गई है। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन संघ के अधिकृत प्रतिनिधिमंडल को 2 नवंबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे कंपनी मुख्यालय, रायपुर में वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया है, ताकि संगठन द्वारा उठाई गई मांगों एवं समस्याओं पर सकारात्मक वातावरण में विचार-विमर्श किया जा सके।

राज्य शासन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करने तथा उनके अन्य हितों के संरक्षण के प्रति अत्यंत संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध हैं। विद्युत आपूर्ति एवं उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो, यह शासन एवं कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि टीएमसी/एफओसी सेवाएं एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित आकस्मिक सुधार कार्य उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सेवाओं में किसी प्रकार का व्यवधान उपभोक्ताओं के हित में नहीं है।

कंपनी प्रबंधन ने कहा है कि इस निविदा के माध्यम से नियुक्त होने वाली एजेंसी को न केवल वर्तमान में कार्यरत एजेंसी के वाहनों, बल्कि टीएमसी/एफओसी एवं अन्य तकनीकी कार्यों में ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत मानव संसाधनों (कार्यरत अमले) को भी नियमानुसार एवं निविदा में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप होने पर ,अपने कार्य में बनाए रखने/शामिल करने हेतु प्रेरित एवं सलाहित किया जाएगा। इसके साथ ही निविदा में इन मानव संसाधनों की कार्यकुशलता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने का भी विशेष प्रावधान किया गया है, ताकि वर्तमान में सेवाएं दे रहे समस्त तकनीकी कर्मियों के हितों व रोजगार का समुचित ध्यान रखा जा सके।
कंपनी प्रबंधन का उद्देश्य किसी भी स्थानीय वाहन मालिक, छोटे ठेकेदार अथवा कार्यरत कर्मचारियों व संगठन के हितों की अनदेखी करना नहीं है। कंपनी सभी संबंधित पक्षों के साथ संवाद एवं समन्वय के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने के लिए तत्पर है।

कंपनी को आशा है कि संगठन के पदाधिकारी प्रस्तावित बैठक में उपस्थित होकर सकारात्मक चर्चा करेंगे तथा विद्युत उपभोक्ताओं के हितों एवं विद्युत सेवाओं की निरंतरता को सर्वोपरि रखते हुए सहयोग करेंगे।

समाचार क्रमांक- CSPC-DGM(PR) 2026/170

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581