OnePlus N6 लॉन्च: 30 जून को भारत में आएगा नया बजट स्मार्टफोन

OnePlus भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus N6 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने ऑफिशियली मॉडल की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह अपकमिंग मॉडल कंपनी की N-सीरीज का पहला मॉडल होगा. कंपनी का कहना है कि यह सीरीज उन ग्राहकों के लिए लाई जा रही है जो कम कीमत में OnePlus का एक्सपीरियंस चाहते हैं.

30 जून को होगा लॉन्च
OnePlus ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि OnePlus N6 को 30 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन की भी झलक दिखाई है.

कैसा होगा डिजाइन?
टीजर इमेज के अनुसार, OnePlus N6 में फ्लैट रियर पैनल और फ्लैट फ्रेम दिया जाएगा. फोन के बैक पैनल पर ऊपर राइट साइड स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद होंगे. वहीं, बीच में OnePlus की ब्रांडिंग दी गई है. फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे, जबकि बाईं तरफ कोई बटन नहीं होगा. नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे दी जाएगी. इसके अलावा ऊपर सेकेंडरी माइक्रोफोन भी मिलेगा.

डिस्प्ले और कलर ऑप्शन
OnePlus N6 में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेंटर पंच-होल कटआउट दिया जाएगा. इसी कटआउट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद होगा. कंपनी इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी.

कीमत कितनी होगी?
OnePlus ने रिवील किया है कि नई N-सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत भारत में 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच होगी. यानी यह स्मार्टफोन कंपनी की Nord सीरीज के मुकाबले अधिक किफायती होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो N-सीरीज के कुछ मॉडल्स की कीमत 20,000 रुपये से भी कम हो सकती है. ऐसे में यह OnePlus की नई एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सीरीज बन सकती है.

Amazon पर होगी बिक्री
OnePlus N6 की बिक्री भारत में Amazon के जरिए की जाएगी. कंपनी ने इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है और लॉन्च से पहले लगातार फोन को टीज किया जा रहा है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के प्रोसेसर, कैमरा स्पेसिफिकेशन, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है. लॉन्च के दौरान फोन की सभी खासियतों और कीमत का खुलासा किया जाएगा.

Related Posts

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस पर करें नमक से जुड़े ये 3 उपाय, घर में आएगी खुशहाली

धनतेरस का त्योहार सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने की परंपरा है। लोग घर…

अग्निवीरों को बड़ी राहत, 75% जवानों की 2 साल बढ़ेगी सेवा; स्थायी सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका

अग्निपथ योजना के राहत भरे नए नियम केवल मौजूदा अग्निवीरों पर ही लागू होंगे। वर्तमान में देश में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं। केवल इन्हें ही बुधवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581