महादेव सट्टा कांड में सौरभ चंद्राकर को राहत नहीं, 2 दिसंबर तक जेल में रहेंगे

रायपुर

महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पांच दिन की ईडी रिमांड पूरी होने पर गुरुवार को उसे रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। ईडी ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की।

अदालत ने सौरभ को 14 दिन, यानी दो दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। इस बीच उसे सीबीआइ की विशेष अदालत में भी पेश किया गया।

दुबई से गिरफ्तारी के बाद सीबीआइ उससे पूछताछ कर चुकी है। जांच का दायरा अब पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया है। महादेव सट्टा नेटवर्क के आरोपितों को संरक्षण देने के बदले बड़ी रकम लेने के आरोपों के संबंध में अधिकारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित सीबीआइ मुख्यालय बुलाया गया है।

वहीं, आइपीएस और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। मामले में फरार शुभम सोनी के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर जांच एजेंसियां आगे की कार्रवाई कर रही हैं। शुभम ने महादेव सट्टा एप के संचालन की जिम्मेदारी खुद लेने का दावा किया था।

इसी आधार पर सौरभ ने भी खुद को एप का प्रमोटर होने से इन्कार किया था। जांच एजेंसियां अब दोनों की भूमिका और नेटवर्क में उनकी जिम्मेदारी की पड़ताल कर रही हैं। अनिल और विशाल पर ईडी का शिकंजा ईडी ने फरार आरोपित अनिल अग्रवाल और विशाल आहुजा के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

रायपुर की विशेष अदालत ने दोनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। ईडी ने उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने के लिए अदालत में आवेदन भी दिया है। विशाल के भाई धीरज आहुजा ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

ईडी की जांच में विशाल और धीरज की भूमिका टिकट बुकिंग कारोबार से जुड़ी सामने आई है। ईडी कथित मनी लांड्रिंग और अवैध कमाई के लेन-देन की जांच कर रही है, जबकि सीबीआइ नेटवर्क के अन्य पहलुओं और आरोपितों की भूमिका की पड़ताल में जुटी है।

दोनों एजेंसियों की अलग-अलग जांच के चलते सौरभ को अलग-अलग अदालतों में पेश होना पड़ रहा है। पुलिस अधिकारियों से पूछताछ और फरार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई से जांच में नए खुलासे होने की संभावना है।

 

Related Posts

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति-परंपरा व अस्मिता को मिल रही नई पहचान- विधायक  उसेंडी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के…

दिल्ली में दिखेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, भारत मंडपम में लोकनृत्यों से सजेगा राज्य दिवस समारोह

रायपुर भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुतिभारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581