नरसिंहपुर में ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में बने 51 निर्माण जानलेवा खतरे की जद में

132 केवी लाइनों के दोनों ओर कम से कम 27 मीटर और 220 केवी लाइनों के दोनों ओर 35 मीटर का सुरक्षित कॉरिडोर जरूरी

भोपाल
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा अति उच्च दाब (ईएचटी) ट्रांसमिशन लाइनों के  प्रतिबंधित कॉरिडोर में हुए निर्माणों के मामले में दिए गए निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने नरसिंहपुर जिले में विशेष जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अब तक 51 असुरक्षित निर्माण चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य ऐसे निर्माणों को हटाने के साथ-साथ नागरिकों को इनके कारण उत्पन्न होने वाले गंभीर विद्युत जोखिमों के प्रति जागरूक करना है।

नरसिंहपुर क्षेत्र में 51 निर्माण सुरक्षा कॉरिडोर की जद में
नरसिंहपुर क्षेत्र में अब तक ऐसे 51 निर्माण चिन्हित किए गए हैं, जो निर्धारित सुरक्षा कॉरिडोर के भीतर आते हैं। इन सभी मामलों में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर निर्माण स्वयं हटाने के लिए कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। इन निर्माणों से न केवल वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है, बल्कि किसी दुर्घटना की स्थिति में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।

नरसिंहपुर क्षेत्र में 132 केवी नरसिंहपुर-श्रीनगर लाइन, 132 केवी नरसिंहपुर इंटरकनेक्टर, 132 केवी नरसिंहपुर-बरमान तथा 132 केवी नरसिंहपुर-गाडरवारा ट्रांसमिशन लाइनों के नीचे और आसपास ये निर्माण किए गए हैं।

इन क्षेत्रों में चिन्हित किए गए निर्माण
चिन्हित 51 निर्माणों में यादव कॉलोनी में 15, गोकुल नगर में 6, वर्धमान सिटी में 13, तिदनी रोड में 3, प्रताप नगर में 1, अवंती नगर में 2, गंगानगर में 1, झरना रोड में 2, देवकछार रोड में 1, सिमरिया रोड में 4, कोदसा (करेली) में 2 तथा कुंडी में 1 निर्माण शामिल हैं।

 कम से कम 27 मीटर का सुरक्षित कॉरिडोर जरूरी
 केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार  132 केवी ट्रांसमिशन लाइन के दोनों ओर 27 मीटर तथा 220 केवी लाइन के दोनों ओर 35 मीटर का क्षेत्र  न्यूनतम सुरक्षा कॉरिडोर के रूप में निर्धारित है। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित है। सुरक्षा कॉरिडोर के भीतर बने मकान, दुकान अथवा अन्य संरचनाएं वहां रहने और काम करने वाले लोगों के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती हैं। तेज हवा या अन्य कारणों से विद्युत तारों के झूलने की स्थिति में इनके संपर्क में आने अथवा अत्यधिक निकट पहुंचने से जानलेवा दुर्घटना हो सकती है।

घरेलू बिजली की तुलना में 600 से 950 गुना अधिक वोल्टेज
अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों में प्रवाहित विद्युत का वोल्टेज घरेलू बिजली की तुलना में लगभग 600 से 950 गुना अधिक होता है। ऐसे में इन लाइनों के निर्धारित सुरक्षा कॉरिडोर में निर्माण करना और वहां रहना गंभीर खतरे को आमंत्रित करने जैसा है।

एमपी ट्रांसको की अपील
मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के निर्धारित सुरक्षा कॉरिडोर में किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। पहले से निर्मित संरचनाओं के संबंध में जारी नोटिसों का पालन करें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना ही संभावित दुर्घटनाओं से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है।

Related Posts

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति-परंपरा व अस्मिता को मिल रही नई पहचान- विधायक  उसेंडी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस के…

दिल्ली में दिखेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, भारत मंडपम में लोकनृत्यों से सजेगा राज्य दिवस समारोह

रायपुर भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुतिभारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581