आयुष्मान भारत के साथ बंगाल में नई स्वास्थ्य योजना लागू, स्वास्थ्य साथी होगी चरणबद्ध खत्म

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में आज से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार को नेताजी इनडोर स्टेडियम से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, बंगाल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक लगभग 3.39 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अधिक से अधिक पात्र लोगों को इसके दायरे में लाए जाने के कारण इस संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है

आयुष्मान भारत के साथ ही रविवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को भी रोल आउट किया जाएगा। यह राज्य सरकार की अपनी योजना है, जिसे उन नागरिकों के लिए तैयार किया गया है जो आयुष्मान भारत के लिए पात्र नहीं हैं। इस योजना के तहत अब तक करीब 80 लाख लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

एक साथ चलेंगी तीन योजनाएं
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार फिलहाल तीन स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का एक साथ संचालन करेगी। उनमें आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना और तृणमूल कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई स्वास्थ्य साथी योजना शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, यह व्यवस्था कम से कम अगले दो से तीन महीनों तक बनी रहेगी। इसके बाद स्वास्थ्य साथी योजना को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया जाएगा। जब तक लोग आयुष्मान भारत या नई योजना में ट्रांसफर नहीं हो जाते हैं तब तक वे स्वास्थ्य साथी के तहत कवर रहेंगे।

योजनाओं की प्रमुख विशेषताएं
आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना दोनों के तहत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। परिवार के सभी सदस्य इन योजनाओं में शामिल हो सकते हैं, इसके लिए सदस्यों की संख्या की कोई सीमा तय नहीं की गई है। आयुष्मान भारत योजना में अस्पताल में भर्ती के दौरान होने वाले खर्चों के अलावा भर्ती से 3 दिन पहले और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 15 दिनों बाद तक के इलाज, दवाइयों, टेस्ट और फिजियोथेरेपी का खर्च भी शामिल रहेगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले से मौजूदसभी बीमारियों का इलाज भी पहले दिन से कवर किया जाएगा।

Related Posts

मॉक पार्लियामेंट पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब, बोले- प्रधानमंत्री बनने का सपना अधूरा ही रहेगा

नई दिल्ली दिल्ली में हो रही इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर बयान दिया है। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों…

धर्मेंद्र प्रधान बोले- चुनाव जीतने पर आयोग सही, हारने पर कांग्रेस उठाती है सवाल

 फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद में बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लगातार तीन चुनावों में हार का जिक्र करते हुए राहुल गांधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581