योगी सरकार की पहल से आत्मनिर्भर बनेंगे दिव्यांगजन, उत्पादों की बिक्री के लिए मिलेगा मंच

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने प्रदेश के सभी मंडलों में दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए दीपावली मेले आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजन के हुनर को पहचान दिलाने के साथ उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने कौशल के माध्यम से रोजगार और आय के नए अवसर हासिल कर सकें।

लखनऊ को सात लाख और अन्य मंडलों को तीन-तीन लाख रुपये का बजट निर्धारित

प्रदेश के प्रत्येक मंडल स्तर पर दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्रियों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए दीपावली मेले आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत लखनऊ मंडल को छोड़कर प्रदेश के अन्य प्रत्येक मंडल में मेले के आयोजन के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। जबकि लखनऊ मंडल में आयोजन के लिए सात लाख रुपये का बजट तय किया गया है।

विभाग की ओर से प्रदेश के सभी उपनिदेशकों और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों एवं मंडलों में मेले के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शेष मंडलों और जनपदों से आयोजन संबंधी प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।

हुनर को पहचान, उत्पादों को मिलेगा बाजार

योगी सरकार की इस पहल से दिव्यांगजनों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित वस्तुओं और अन्य उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। दीपावली मेले उनके लिए अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार, बिक्री और नए ग्राहक तैयार करने का मंच बनेंगे। इससे उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता का रास्ता भी मजबूत होगा।

सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगजन केवल सरकारी सहायता पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने हुनर और मेहनत के दम पर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकें। मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले ये मेले दिव्यांगजनों को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में अधिक प्रभावी भागीदारी का अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकते हैं।

दिव्यांगजन की प्रतिभा को बाजार से जोड़ना विभाग की प्राथमिकता- राजेश सिंह, निदेशक

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनकी प्रतिभा और कौशल को उचित मंच उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के सभी मंडलों में दीपावली मेले आयोजित कराने की पहल की गई है। इन मेलों में दिव्यांगजन द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी, जिससे उन्हें अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिल सकेगा। इससे उनकी आय के नए अवसर पैदा होंगे और स्वरोजगार को भी प्रोत्साहन मिलेगा। विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581