बिहार में भवन निर्माण के नए नियम सख्त, अग्नि सुरक्षा अनिवार्य; गलत प्रमाणन पर आर्किटेक्ट होंगे ब्लैकलिस्ट

पटना
 नए बिल्डिंग बायलाज में शहरी क्षेत्र में आवासीय भवनों के लिए कमरों से रसोईघर तक अलग-अलग हिस्सों के न्यूनतम क्षेत्रफल, चौड़ाई और ऊंचाई के मानक निर्धारित कर दिए गए हैं।

नए प्रावधान के अनुसार, रहने योग्य कमरे का न्यूनतम क्षेत्रफल नौ वर्ग मीटर और चौड़ाई 2.4 मीटर होनी चाहिए। कमरे की ऊंचाई 2.75 मीटर निर्धारित की गई है।

रसोई के लिए न्यूनतम 4.5 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और 1.8 मीटर चौड़ाई अनिवार्य होगी। खाने के स्थान के साथ रसोई बनाने पर कम से कम 7.5 वर्ग मीटर जगह रखनी होगी।

भंडार कक्ष का न्यूनतम क्षेत्रफल तीन वर्ग मीटर होगा। इसी तरह स्नानघर के लिए 1.8 वर्ग मीटर और शौचालय के लिए 1.2 वर्ग मीटर न्यूनतम क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है।

न्यूनतम क्षेत्रफल
    09 वर्गमीटर का सामान्य कमरा
    4.5 वर्गमीटर का रसोईघर
    03 वर्गमीटर का भंडारकक्ष
    1.8 वर्गमीटर का स्नानघर
    1.2 वर्गमीटर का शौचालय

संयुक्त स्नानघर एवं शौचालय के लिए 2.8 वर्ग मीटर जगह जरूरी होगी। दरवाजे की चौड़ाई कम से कम 0.9 मीटर रखनी होगी।

चबूतरे की ऊंचाई 0.45 से 0.9 मीटर और मुंडेर की ऊंचाई 1.2 से 1.5 मीटर के बीच होगी। बीम के नीचे स्पष्ट ऊंचाई 2.4 मीटर से कम नहीं रखी जा सकेगी।

राज्य सरकार ने इन मानकों से भवन निर्माण में एकरूपता और उपयोग की सुविधा सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

अग्नि एनओसी से छूट, सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य
स्व-प्रमाणन श्रेणी के भवनों को अग्नि अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) लेने से छूट मिलेगी, लेकिन अग्नि सुरक्षा के इंतजाम अनिवार्य रखने होंगे।

भवन योजना तैयार करने वाले पैनलबद्ध तकनीकी व्यक्ति को अग्निशामक यंत्र, अग्नि निकास, अलार्म, स्प्रिंकलर, होज और पर्याप्त जल भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

एनओसी से छूट के बावजूद अग्नि परामर्शदाता या विभागीय अग्निशमन अधिकारी बिहार अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2014 के तहत जांच कर सकेंगे।

भवन के नक्शे में लाल रंग से दिखाना होगा नया निर्माण
नए भवन उपविधि के तहत भवन योजना और भूमि उप-विभाजन के नक्शे निर्धारित रंग-संकेतों के अनुसार तैयार करने होंगे।

इसमें भूखंड की सीमा मोटी काली रेखा, मौजूदा सड़क हरे रंग और प्रस्तावित सड़क हरी बिंदीदार रेखा से दर्शाई जाएगी। प्रस्तावित निर्माण लाल रंग, ध्वस्तीकरण वाले हिस्से पीले रंग तथा जल निकासी और सीवरेज कार्य लाल बिंदीदार रेखा से दिखाना अनिवार्य होगा।

गलत प्रमाणन पर पेशेवर होंगे डिबार, ब्लैकलिस्ट भी होंगे
नए भवन उपविधि में भवन निर्माण से जुड़े पेशेवरों की जवाबदेही भी तय की गई है। नगर नियोजक, आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियर और अग्नि परामर्शदाता गलत जानकारी देने, नियमों के विरुद्ध भवन योजना प्रमाणित करने या निर्माण की निगरानी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

प्राधिकरण ऐसे पेशेवरों को डिबार या ब्लैकलिस्ट कर सकेगा। उल्लंघन मिलने पर भवन की स्वीकृति भी रद की जा सकेगी।

कार्रवाई से पहले संबंधित पेशेवर को कारण बताओ नोटिस और व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर देना होगा। आदेश के विरुद्ध अपील का भी प्रावधान किया गया है।

 

Related Posts

रेलवे ट्रैक पर विस्फोट के पीछे आतंकी नेटवर्क का शक, दो गिरफ्तार; लोकल स्लीपर नेटवर्क की जांच तेज़

श्रीगंगानगर  रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में जांच का दायरा अब पंजाब से लेकर स्थानीय नेटवर्क तक पहुंच गया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने…

पुष्कर मेले में देसी गायों से लेकर महंगे घोड़ों तक का जलवा, दो करोड़ के ‘देवराज’ ने खींचा ध्यान

अजमेर पुष्कर मेले में इस बार दुनिया की सबसे छोटी गायें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जयपुर के पशुपालक अभिनव तिवारी पुंगनूर, मिनी माउस और विच्चूर नस्ल की गाय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पाकिस्तान से जुड़े तार! राजस्थान में रेल हादसे की साजिश रचने वाले दो आरोपी पकड़े गए

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581