नवोदय विद्यालय प्रवेश 2026: छठी कक्षा में दाखिले के लिए 31 जुलाई तक भरें आवेदन

अंबाला.

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश का सपना देख रहे विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए समय तेजी से निकल रहा है। प्रवेश परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।

इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कौलां के प्राचार्य अजय कुमार लिमल ने बताया कि कक्षा-6 प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए। दोनों तिथियां इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने के लिए यह भी आवश्यक है कि अभ्यर्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अंबाला जिले के किसी विद्यालय में कक्षा पांचवीं का अध्ययन कर रहा हो।

इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि आफलाइन आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभिभावक अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

Related Posts

मिसाइल से लेकर एयरोस्पेस तक भारत की प्रगति, अब तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व का लक्ष्य: रक्षा मंत्री

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, बल्कि रणनीतिक जरूरत भी है। उन्होंने कहा कि भारत ने मिसाइल विकास, नौसैनिक…

टिकरापारा के नरैया तालाब में हुई छठ पूजा, छठ व्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

रायपुर “पति पुलिस की नौकरी में थे, पुलिस लाईन में सरकारी क्वाटर में निवास था, अकेले नरैया तालाब के किनारे बच्चों के साथ आते थे, शाम और सुबह घाट आते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

जालंधर-मोगा-फिरोजपुर हाईवे को मिलेगी रफ्तार, फोरलेन बनने से बचेगा एक घंटा

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब में गैर-पंजीकृत मानसिक स्वास्थ्य केंद्रों की अब खैर नहीं, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब चावल घोटाला: 30 दोषियों को तीन साल की जेल, FCI अधिकारियों पर भी कार्रवाई

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब बस हादसा: पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देगी मान सरकार, मुआवजे की घोषणा

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा, बस पलटने से 5 की मौत; ड्राइवर पर कार्रवाई

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

पंजाब चुनाव 2027 से पहले चन्नी का साइकिल मार्च सुर्खियों में, दूरी को लेकर उठे सवाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581