पंजाब के पटियाला में दोबारा होंगे नगर निगम चुनाव, 2024 में गड़बड़ियों के बाद रद्द हुआ था निर्वाचन

पटियाला.

पटियाला नगर निगम के वर्ष 2024 में हुए चुनाव के दौरान सामने आई कथित अनियमितताओं के मामले में अब दोबारा चुनाव करवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नगर निगम के 28 वार्डों में नए सिरे से चुनाव करवाने के आदेश के बाद पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पूरी चुनावी प्रक्रिया 18 नवंबर तक संपन्न करवाने की समयसीमा तय की है। इससे संबंधित वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

28 वार्डों के चुनाव रद कर दोबारा चुनाव करवाने आयोग की जांच में सामने आया था कि कई वार्डों में विपक्षी उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने, नामांकन पत्र छीनने या फाड़ने और उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से वंचित करने जैसी गंभीर अनियमितताएं हुई थीं।

निष्पक्ष चुनाव करवाना होगी चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा चुनाव की प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए न्यायिक निगरानी के भी निर्देश दिए हैं। इसके तहत नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी जांच, चुनाव चिह्न आवंटित करने और मतदान जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की निगरानी की जाएगी। इन प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी करवाने के भी निर्देश हैं, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत आने पर उसकी जांच की जा सके।

निगम के 28 वार्डों में होंगे दोबारा चुनाव
अब पंजाब राज्य चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित 18 नवंबर की समयसीमा के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारियों को मतदाता सूचियों के संशोधन सहित अन्य तैयारियां समय पर पूरी करनी होंगी। इस पूरी प्रक्रिया पर राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों की नजरें टिकी हैं। दोबारा चुनाव का मुख्य उद्देश्य उन वार्डों में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है, जहां पिछली चुनावी प्रक्रिया को जांच में अनियमितताओं से प्रभावित पाया गया था।

Related Posts

यूपी शिक्षक भर्ती: एक पद के लिए 47 अभ्यर्थियों में टक्कर, चयन की राह होगी कठिन

लखनऊ  आठ साल बाद आई बंपर यूपी शिक्षक भर्ती में तगड़ा कंपीटिशन होने वाला है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी विद्यालयों में सहायक अध्यापक के हजारों पदों पर…

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल से थमेगी बसों की रफ्तार, स्थायी भर्ती और वेतन बढ़ोतरी समेत ये हैं प्रमुख मांगें

चंडीगढ़  हरियाणा में दीवाली से पहले रोडवेज कर्मचारियों का गुस्सा फूटेगा, जिससे बस यात्रियों को दो दिन परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने मांगों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

भारत में हॉकी विश्व कप 2030 कराने की तैयारी, मेजबानी के लिए पंजाब समेत तीन राज्य आगे

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

PU में गाड़ियों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी, रोक नहीं लगी तो सड़कों पर उतरेंगे छात्र

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

अंबेडकर प्रतिमा पर तीसरी बार हमला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, ऑटो की टक्कर से 2 की गई जान, 9 लोग घायल

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, जगजोत सिंह पर हमला कर सिर पर किए वार

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

पराली जलाने से रोकने पर भड़के किसान, तरनतारन में अधिकारी पर हमला, 90 पर कार्रवाई

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581