MP Police SI Recruitment 2026: 507 पदों पर निकली भर्ती, 9 सितंबर से करें आवेदन; यहां देखें योग्यता और डिटेल

भोपाल
 मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग में कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन के लिए 28 सितंबर तक का समय दिया गया है।

भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आवेदन से जुड़ी पात्रता, आरक्षण और अन्य शर्तों को ध्यान से जांचने के बाद ही अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

SI और सूबेदार के इतने पदों पर होगी भर्ती
भर्ती में सबसे अधिक 312 पद उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा 81 पद सूबेदार और 69 पद उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के हैं। बाकी पद आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट सहित पुलिस की अन्य तकनीकी शाखाओं में भरे जाएंगे।

विशेष सशस्त्र बल के उप निरीक्षक पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वहीं अन्य पदों पर महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित आरक्षण नियम लागू होंगे।

परीक्षा शुल्क विवरण
अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये रखा गया है। मध्य प्रदेश के निवासी OBC, SC, ST और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और MP ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विभागीय अभ्यर्थियों के लिए अनारक्षित वर्ग की फीस 200 रुपये, जबकि SC, ST, OBC और EWS वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है।

फॉर्म भरने से पहले जांच लें पात्रता
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, मूल निवास और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित नियमों की जांच कर लेने की सलाह दी गई है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

यदि आवेदन में गलत जानकारी दी गई या किसी स्तर पर पात्रता संबंधी कमी पाई गई तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी किसी भी चरण में निरस्त की जा सकती है।

जरूरी तारीखें एक नजर में
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 23 सितंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख: 28 सितंबर 2026
परीक्षा शुरू: 28 अक्टूबर 2026
कुल पद: 507

 

Related Posts

कलावा किस हाथ में बांधना चाहिए? पुरुषों और महिलाओं के लिए जानें धार्मिक नियम

Kalawa Wearing Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान माथे पर तिलक लगाने के साथ कलाई पर कलावा बांधने की भी परंपरा है. इसे शुभता और रक्षा का प्रतीक माना…

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581