हलवद क्षेत्र में मातम, चराडवा गांव के पास सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

 मोरबी

मोरबी में हलवद क्षेत्र के चराडवा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना उस समय हुई, जब एक कार वाहन से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, कार में कुल सात लोग सवार थे, जो सभी हलवद के रणछोड़गढ़ गांव के रहने वाले थे. यह सभी किसी काम से जा रहे थे, तभी चराडवा गांव के पास उनकी कार आगे चल रही एक अज्ञात गाड़ी के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इसी बीच एक और दर्दनाक घटना भी सामने आई, जिसमें परेश नाम का एक युवक बाइक से हलवद की ओर जा रहा था. मानसर गांव के पास उसकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी वही कार, जो पहले से हादसे में शामिल थी, एक अज्ञात वाहन के पीछे से टकरा गई।

लगातार हुए इन हादसों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना अक्सर ऐसे हादसों की वजह बनता है. पुलिस ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. गांव में मातम का माहौल है और हर तरफ गम का सन्नाटा पसरा हुआ है। 

Related Posts

मध्य प्रदेश की सियासत में नया बयान, जीतू पटवारी बोले- मैं दिग्विजय सिंह का राजनीतिक बेटा हूं

भोपाल  मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुद को पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का राजनीतिक पुत्र बताया है। उन्होंने कहा कि…

PM मोदी से बांध निर्माण की मांग कर घिरे डीके शिवकुमार, कांग्रेस नेताओं ने ही उठाए सवाल

बेंगलुरु  कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच पुराना विवाद एक बार फिर तेज हो गया है. इस बार मामला सिर्फ दो राज्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

पंजाब में हेड कॉन्स्टेबल के परिवार को मिलेंगे 72.72 लाख, हाईकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव के नियम बदले, अब उपायुक्त कराएंगे चुनाव की प्रक्रिया

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

पंजाब में युवाओं की चमकेगी किस्मत? CM मान ने शुरू किया ‘पंजाब दा करोड़पति’ पोर्टल

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

चंडीगढ़ में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वाहन चालकों को रेड लाइट पर करना होगा कम इंतजार

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

स्किन कैंसर के आसान इलाज की तलाश, PU करेगा लाइट थेरेपी तकनीक पर शोध

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

पंजाब की राजनीति में बड़े गठबंधन के संकेत, PM मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581