मोना अग्रवाल का गोल्डन प्रदर्शन, अवनि लेखरा मेडल से चूकीं; तीरंदाजी में भी भारत को निराशा

नई दिल्ली
 भारत की मोना अग्रवाल ने आइची-नागोया पैरा एशियाई खेलों में निशानेबाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह इन खेलों में उनका दूसरा गोल्ड है। उन्होंने शुक्रवार को 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

मोना ने 357.5 के स्कोर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड पर कब्जा किया। दूसरे स्थान पर चीन की सुईपिंग झांग रहीं। चीन की यह खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी से 3.8 अंक पीछे रहीं। इससे पहले मोना ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में भी गोल्ड जीता था।

अवनि ने किया निराश
वहीं, इसी इवेंट में हिस्सा ले रहीं पैरालंपिक मेडल विजेता अवनि लेखरा बेहद करीब से आकर मेडल से चूक गईं। वह चौथे स्थान पर रहीं। प्रोन पोजीशन के बाद वह शीर्ष दो में शामिल थीं, लेकिन स्टैंडिंग सीरीज में वह पीछे रह गईं। अवनि ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैडिंग एसएच1 इवेंट में सिल्वर जीता था।

आर्चरी में फिसला ब्रॉन्ज
वहीं, आर्चरी में भारत के हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आ सकता था, लेकिन हरविंदर सिंह और भावना चौधरी की पैरा रिकर्व मिक्स्ड टीम बेहद रोमांचक मैच में ईरान से हार गई। भारतीय टीम को 4-5 से करीबी हार मिली और उसके हाथ से मेडल जीतने का मौका फिसल गया।

 

Related Posts

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का ठीकरा मुझ पर फोड़ा गया, आजम खान ने आलोचकों को दिया जवाब

नई दिल्ली पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान ने अपने देश के क्रिकेट फैंस के सोशल मीडिया व्यवहार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा…

टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर, चोट के चलते न्यूजीलैंड का धाकड़ ओपनर पूरी सीरीज से बाहर

नई दिल्ली  भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों की चोटों की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक हादसा, टैंकर में विस्फोट से मचा हड़कंप; मालिक की मौत, 3 घायल

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

पंजाब में पराली पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 अधिकारी नपे; किसानों पर 46 लाख का जुर्माना

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581