गर्मियों में भी जरूरी है मॉइश्चराइजर, स्किन रहेगी हाइड्रेटेड और फ्रेश

गर्मी का मौसम आते ही चेहरे पर पसीना, चिपचिपाहट और ड्राइनेस जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं. पसीने से होने वाली चिपचिपाहट के कारण कई लोगों को लगता है कि गर्मियों में मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन सच इससे उलट है. दरअसल, तेज धूप और गर्म हवा स्किन की नमी छीन लेती है. ऐसे में गर्मियों में भी मॉइश्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है. सही मॉइश्चराइजर स्किन को मुलायम और फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है.

लेकिन अगर आप सोचते हैं कि जो मॉइश्चराइजर आपने सर्दियों में लगाया था, वही आप गर्मी में भी लगा सकते हैं तो आप गलत हैं. खास बात ये है कि गर्मियों में हल्के और नॉन-स्टिकी मॉइश्चराइजर ज्यादा अच्छे माने जाते हैं. आज हम आपको ऐसे 4 तरह के मॉइश्चराइजर के बारे में बताएंगे जो गर्मी में आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं.

जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर
अगर आपकी स्किन ऑयली या कॉम्बिनेशन है, तो गर्मियों में आपके लिए जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये स्किन पर भारी महसूस नहीं होता और जल्दी एब्जॉर्ब हो जाता है. इससे चेहरा चिपचिपा नहीं लगता और स्किन को ठंडक भी मिलती है. एलोवेरा या हायल्यूरोनिक एसिड वाले जेल मॉइश्चराइजर गर्मियों में काफी पसंद किए जाते हैं.

वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइज़र
गर्मी के मौसम में वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर स्किन को हल्का और फ्रेश महसूस कराने में मदद करते हैं. ये स्किन में नमी बनाए रखते हैं लेकिन ऑयल नहीं बढ़ाते. जिन लोगों को पसीना ज्यादा आता है, उनके लिए ऐसे मॉइश्चराइजर काफी फायदेमंद हो सकते हैं. इन्हें लगाने के बाद चेहरा ज्यादा भारी भी नहीं लगता.

विटामिन-ई वाला मॉइश्चराइजर
धूप और गर्मी की वजह से स्किन अक्सर गर्मियों बेजान और रूखी दिखने लगती है. ऐसे में विटामिन-ई वाले मॉइश्चराइजर स्किन को पोषण देने का काम करते हैं. ये स्किन को मुलायम रखने के साथ-साथ ड्राइनेस कम करने के लिए भी असरदार माने जाते हैं. अगर आपकी स्किन जल्दी फटने या छिलने लगती है, तो विटामिन-ई वाले मॉइश्चराइजर आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

SPF वाला मॉइश्चराइजर
गर्मियों में ऐसा मॉइश्चराइजर चुनना ज्यादा बेहतर माना जाता है जिसमें SPF भी मौजूद हो. इससे स्किन को धूप की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद मिलती है. SPF वाला मॉइश्चराइजर लगाने से कई बार सनस्क्रीन लगाने की जरूरत भी कम हो जाती है. बाहर निकलने से पहले इसे लगाना फायदेमंद हो सकता है.

Related Posts

दीपावली पर गणेश जी के सामने सरसों का दीपक जलाने का क्या है महत्व? जानें काजल से जुड़ी परंपरा

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश…

7 या 8 नवंबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी? तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानें

 Diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस है.  कोई 7 नवंबर तो कोई 8 नवंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581