चाणक्य नीति: इंसान की फितरत और रिश्तों की सच्चाई पर कड़ा संदेश

 क्या तुमने कभी उस सांप को देखा है, जो दूध पीने के बाद भी डसना नहीं भूलता है? इंसान बिल्कुल वैसा ही है. फर्क सिर्फ इतना है कि सांप का जहर उसके दांतों में होता है, और इंसान का जहर उसकी मुस्कुराहट में.

तुम्हें लगता है कि तुम्हारे आसपास की भीड़ तुम्हारी ताकत है? लेकिन असल में यही भीड़ वो दीमक है जो तुम्हें अंदर से खोखला कर रही है. तुम जिसे अपना समझते हो, वो सिर्फ एक मुखौटा है. आज जो तुम्हारे लिए ताली बजा रहा है, वही कल तुम्हारी बर्बादी का जश्न मनाएगा. क्योंकि इस दुनिया में कोई किसी का नहीं होता है. हर कोई स्वार्थ का गुलाम है. आचार्य चाणक्य ने कहा था कि विश्वास एक ऐसी तलवार है, जिसका हैंडल दुश्मन के हाथ में होता है. तुमने विश्वास किया, मतलब तुमने खुद अपने अंत की इजाजत दे दी है.

दोस्त देता है शत्रु से ज्यादा पीड़ा
सोचा है, दुश्मन से ज्यादा दर्द दोस्त क्यों देता है? क्योंकि दुश्मन को तुम्हारे घर का रास्ता नहीं पता होता है, लेकिन दोस्त तुम्हारी हर कमजोरी जानता है. उसे पता है कि वार कहां करना है ताकि आवाज भी न निकले और काम भी हो जाए. तुम्हारे राज तुम्हारी सबसे बड़ी तिजोरी हैं, और तुमने उन्हें हर किसी के सामने खोल दिया है. याद रखो, जो बातें तुमने दोस्ती में कही थीं, वही बातें दुश्मनी में तुम्हारे खिलाफ हथियार बनेंगी.

लोग ढूंढ़ते हैं कमियां
चाणक्य नीति के मुताबिक, दुनिया तुम्हारी अच्छाई नहीं देखती है, वो तुम्हारी कमजोरी ढूंढती है. तुम जिसे अपना दुख बताते हो, वही पीछे मुड़कर तुम्हारा मजाक उड़ाता है. लोग मदद इसलिए नहीं करते कि वो तुम्हें पसंद करते हैं, बल्कि इसलिए करते हैं ताकि समय आने पर उस एहसान को वसूल सकें. ये रिश्ते नहीं, सिर्फ सौदे हैं. चाणक्य कहते थे कि कमजोर से दोस्ती मत करो, वो तुम्हारा बोझ नहीं उठा पाएगा. ताकतवर से दोस्ती मत करो, वो तुम्हें दबा देगा. तो बचा कौन? सिर्फ तुम. क्योंकि तुम अकेले आए थे, और तुम्हें अकेले ही लड़ना होगा.

लोगों का आपसी मतलब
हर मुस्कुराहट के पीछे एक चाल छिपी होती है. जो इंसान बहुत झुक रहा है, समझ लेना वो तुम्हारी जड़ काटने की तैयारी कर रहा है. जो ज्यादा मीठा बोलता है, वही सबसे खतरनाक होता है. इंसान की फितरत ऐसी है कि जब तक उसे फायदा मिलता है, वो साथ रहता है. जिस दिन फायदा खत्म, उसी दिन रिश्ता खत्म.

जलनखोर लोग
चाणक्य नीति के मुताबिक, सफल लोगों से दुनिया नफरत नहीं करती है, वो जलती है. जब वो आगे बढ़ते हैं तो लोग खुश नहीं बल्कि डरते हैं. उन्हें डर लगता है कि सफल लोग उनसे आगे निकल जाएंगे. इसलिए सफल लोगों के पास ऐसे लोग रहते हैं ताकि वह उनकी हर चाल पर नजर रख सकें.

इमोशंस पर रखें काबू
याद रखो, भावनाएं ही शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन हैं. जो इंसान ज्यादा भावुक होता है, वह जल्दी टूटता है. शेर कभी किसी पर भरोसा नहीं करता है. उसे पता है कि एक पल की लापरवाही उसकी जान ले सकती है. तुम्हें भी वैसा ही बनना होगा. भरोसा करो लेकिन इस शर्त पर कि सामने वाला कभी भी बदल सकता है.

कम बोलो और ज्यादा सुनो
कम बोलो, गहरा बनो, और अपने इरादों को छुपाकर रखो. समुद्र जितना शांत होता है, उतना ही खतरनाक होता है. दूरी बनाए रखो. हर किसी को अपने दिल का पता मत बताओ.

पैसों की मदद मत लो
पैसा वो चीज है जो दोस्त को दुश्मन और दुश्मन को दोस्त बना देती है. किसी की असलियत जाननी हो, उसे थोड़ा पैसा और थोड़ी ताकत दे दो. अगर वो नहीं बदला, तो समझो वो इंसान नहीं, देवता है. लेकिन इस दुनिया में देवता नहीं मिलते हैं. जब तक तुम्हारे पास पैसा है, लोग तुम्हारे आसपास रहेंगे. जिस दिन खाली हुए, सब गायब. इसलिए अपने आपको इतना मजबूत बनाओ कि तुम्हें किसी सहारे की जरूरत ही न पड़े.

अकेलापन
अकेलापन कमजोरी नहीं, सुपरपावर है. जब तुम अकेले होते हो, तुम्हारे पीछे कोई वार करने वाला नहीं होता है. सामने सिर्फ दुश्मन होता है और दुश्मन से लड़ना आसान है. जिंदगी शतरंज है. अगर तुम प्यादे हो, तो कुर्बानी तय है. अगर राजा हो, तो अपने ही वजीर से बचकर रहना होगा.

इरादे मत बताओ
अपने इरादे कभी किसी को मत बताओ. जब तक शिकार को पता नहीं चलता कि वो शिकार है, वो बचने की कोशिश नहीं करता है. तुम भी अपने इरादों को छुपाकर रखो.

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581