रांची में 27 सितंबर को अल्पसंख्यक कोचिंग प्रवेश परीक्षा, JPSC-JSSC की 80 सीटों पर चयन

 रांची
 मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत जेपीएससी और जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के चयन को लेकर प्रवेश परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा रांची के डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय में होगी। इसके लिए झारखंड राज्य हज समिति ने तैयारी शुरू कर दी है।

झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराना है।

चयन परीक्षा के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं की तैयारी करायी जाएगी। योजना के तहत कुल 80 सीटों पर चयन होना है। इनमें जेपीएससी की तैयारी के लिए 40 और जेएसएससी की तैयारी के लिए 40 सीटें निर्धारित हैं।

समिति को दोनों पाठ्यक्रमों के लिए कुल 293 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 264 आवेदन योग्य और 29 आवेदन अयोग्य पाए गए हैं। वहीं, जेपीएससी की 40 सीटों के लिए 200 आवेदन मिले, जिनमें 188 योग्य और 12 अयोग्य हैं। वहीं, जेएसएससी की 40 सीटों के लिए 93 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 76 योग्य और 17 अयोग्य पाए गए हैं।

15 और 16 सितंबर को अंतिम दस्तावेज सत्यापन
दस्तावेज सत्यापन में त्रुटि वाले और अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन 15 और 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक हज हाउस, कडरू, रांची में किया जाएगा। जेपीएससी के 161 और जेएसएससी के 65 अभ्यर्थियों को अंतिम सत्यापन के लिए बुलाया गया है।

सत्यापन और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 से 20 सितंबर के बीच अभ्यर्थियों के ई-मेल और वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। समिति ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होने और आगे की सूचनाओं के लिए विभागीय माध्यमों पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

 

Related Posts

3 नवंबर को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी और कारोबार में मिल सकते हैं शुभ समाचार

मेष राशि आज के दिन ऑफिस में अपने सीनियर्स को अपनी परफॉर्मेंस से खुश रखें। सही लाइफस्टाइल मेंटेन करने से हेल्दी रहें। आज धन लाभ होगा। रिश्ते को रोमांटिक बनाए…

बिहार में मेडिकल के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी ₹1.15 लाख सैलरी

मेडिकल क्षेत्र में नौकरी का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए बिहार में अच्छा मौका है. राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 500 से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581