मंत्री तोमर की अपील- अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें झांकी और पंडाल की साज-सज्जा

अस्थाई कनेक्शन लेकर ही झांकी-पंडाल की साज सज्जा करें : मंत्री तोमर

भोपाल

गणेशोत्सव त्यौहार (14 सितम्बर) तथा अन्य त्यौहारों में पंडालों को अस्थायी कनेक्शन देने के लिए विद्युत वितरण कंपनियों ने व्यवस्थित प्रबंध किए हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने धार्मिक उत्सव समितियों और बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक पण्डालों एवं झॉंकियों में बिजली साज-सज्जा,नियमानुसार ऑनलाइन अस्थाई कनेक्शन लेकर ही करें।

अस्थाई कनेक्शन लेने के लिये क्या करें

बिजली कंपनी के पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रपत्र में सही, संयोजित विद्युत भार को दर्शाते हुए अस्थायी कनेक्शन के लिये ऑनलाइन आवेदन करें। लायसेंसी विद्युत ठेकेदार की टेस्ट रिपोर्ट आवेदन में संलग्न करें एवं वायरिंग इत्यादि लायसेंसधारी विद्युत ठेकेदार से ही करवाएं। आवेदन में दर्शाए अनुसार विद्युत भार के अनुरूप सुरक्षा निधि एवं अनुमानित विद्युत उपभोग की राशि अग्रिम जमा कराकर बिजली कंपनी से अस्थाई कनेक्शन की रसीद अवश्य लें। रसीद की लेमीनेटेड प्रति अनिवार्य रूप से पंडाल/झॉंकी के सामने लगाएं। आवेदित विद्युत भार से अधिक भार का उपयोग विद्युत साज-सज्जा के लिए न करें। विद्युत कनेक्शन मीटरीकृत होगा एवं विद्युत देयक की बिलिंग नियमानुसार अस्थायी कनेक्शन के लिये लागू घरेलू दर पर की जाएगी। झांकियों के निर्माण एवं विद्युत साज-सज्जा में सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। अनधिकृत तरीके से विद्युत का उपयोग न करें। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी कॉल कर सकते हैं।

        अस्थाई कनेक्शन न लेने से होने वाले नुकसान

अधिक भार से ट्रांसफार्मर के जलने की संभावना तथा दुर्घटना की आशंका। पारेषण एव वितरण प्रणाली पर विपरीत असर होने से अंधेरे की संभावना। अनधिकृत विद्युत उपयोग करने पर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 के तहत उपयोगकर्ता एवं जिस विद्युत ठेकेदार से कार्य कराया गया है, उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। अनधिकृत विद्युत उपयोग की दशा में संबंधित विद्युत ठेकेदार के लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा सकती है।

 

Related Posts

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्य भवन और छात्रावासों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शुभारंभ किया

रायपुर “उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र विद्यार्थियों, किसानों और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों के बच्चों को अपने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और…

डॉ. वर्णिका शर्मा ने महिलाओं से किया संवाद, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने आज बिरगांव नगर निगम के मां शीतला वार्ड क्रमांक-17 स्थित बूथ क्रमांक-156 में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

’70 सालों तक परिवारों को मिला बढ़ावा’, CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

दवाओं की अवैध बिक्री और दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, निगरानी व्यवस्था को लेकर मांगा जवाब

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन से ठगी पर ED सख्त, सात करोड़ के मामले में पूरक शिकायत दाखिल

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581